Parul Choudhary
हांगझोऊ (एजेंसी)। भारत (India) की स्टार एथलीट (athlete) पारुल चौधरी (Parul Choudhary) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ (5000 meter race) में स्वर्ण (Gold ) जीता है। यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले 25 वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ था। यह भारत का 14वां स्वर्ण रहा। पारुल दौड़ में पहले पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में उन्होंने गजब की वापसी की और कीर्तिमान रच दिया। इसी स्पर्धा में भारत की एक और एथलीट अंकिता (Ankita) छठे स्थान पर रहीं।
इस तरह पारुल ने जापानी खिलाड़ी को पीछे किया
पारुल ने पांच हजार मीटर दौड़ के फाइनल में 15:14:75 मिनट का समय लिया। शुरुआती 4000 मीटर तक पारुल पांचवें छठे स्थान पर थीं। आखिरी हजार मीटर में वह शीर्ष तीन और आखिरी 200 मीटर में शीर्ष दो में पहुंच गईं। जापान
(japan)
की रिरिका हिरोनाका (Ririka Hironaka) उनसे आगे चल रही थीं। आखिरी 30 मीटर में पारुल ने गजब की हिम्मत दिखाई और जापान की रिरिका से आगे निकल गईं। जापान की रिरिका ने 15:5:34 मिनट का समय लिया और रजत जीता । कजाकिस्तान (kazakhstan) की चेपकोएच (Chepkoech) 15:23:12 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पहला स्वर्ण
एशियाड में महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में भारत ने इससे पहले कभी स्वर्ण नहीं जीता है।
1998 से यह खेल एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों (asian games) में सुनीता रानी ने रजत, 2002 बुसान एशियाई खेलों में सुनीता रानी ने कांस्य, 2006 दोहा एशियाई खेलों में ओपी जैशा ने कांस्य, 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में कविता राउत ने कांस्य जीता था। 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को इस स्पर्धा में कोई पदक हासिल नहीं हुआ था। 13 साल बाद भारत ने महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में पदक जीता और वह भी स्वर्ण जीता।
पारुल ने दो दिन में दो पदक जीते
इससे पहले पारुल ने सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज (steeplechase) में रजत (Silver) जीता था। फाइनल में बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दो दिन में दो पदक जीतकर पारुल ने कमाल कर ने दिया है। राष्ट्रगान के समय पारुल काफी भावुक नजर आईं। पारुल के नाम तीन हजार मीटर स्टीपलचेज, तीन हजार मीटर दौड़ और पांच हजार मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।
Editorial

Editorial

Next Story