✕
गोरेगांव में अहिंसा दिवस मनाया
By EditorialPublished on 4 Oct 2023 5:30 AM IST
अणुव्रत समिति मुंबई (Anuvrat Samiti Mumbai) क्षेत्र गोरेगांव (Goregaon) ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत अहिंसा दिवस (Non-violence day) पर रैली का आयोजन किया। अणुव्रत गीत संगान युवक परिषद् अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने किया। रैली सभा भवन से आरंभ हो पुनः गोरेगांव सभा भवन में सभा में बदल गई।

x

मुंबई । अणुव्रत समिति मुंबई (Anuvrat Samiti Mumbai) क्षेत्र गोरेगांव (Goregaon) ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत अहिंसा दिवस (Non-violence day) पर रैली का आयोजन किया। अणुव्रत गीत संगान युवक परिषद् अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने किया। रैली सभा भवन से आरंभ हो पुनः गोरेगांव सभा भवन में सभा में बदल गई। स्वागत अणुव्रत संयोजक डिम्पल हिरण ने किया। मुख्य वक्ता सुरेश ओस्तवाल ने अहिंसा दिवस पर प्रकाश डाला। सप्ताह के वेस्ट जोन संयोजक रमेश हिंगड़ ने कहा कि छोटी-छोटी बातों में थोड़ा संयम कर संयम की राह पर चलना अणुव्रत है।
इस अवसर पर सहसंयोजक रमेश ढालावत, विकास धाकड़, राकेश बोहरा, सहसंयोजक शीलू चंडालिया, सहसंयोजक सरोज चंडालिया, सुरेश राठौड़, सभा अध्यक्ष चतरलाल सिंघवी, मंत्री रमेश राठौड़, परिषद् मंत्री सुमित चोरड़िया, कोषाध्यक्ष नीलेश सांखला, महिला मंडल संयोजिका प्रतिमा सांखला, सह संयोजिका ममता चिप्पड़, चातुर्मास आवास समिति से दिनेश बोहरा आदि उपस्थिति थे। संचालन डिम्पल हिरण ने किया। आभार ज्ञापन सभाध्यक्ष चतरलाल सिंघवी नेकिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
