rajasthan
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। मानसून (Monsoon ) मंगलवार को पूरे राजस्थान (rajasthan) से विदा हो गया है। वहीं, सरहदी जिलों जैसलमेर (jaisalmer), बाड़मेर (Barmer), श्रीगंगानगर (sriganagar) और जोधपुर (jodhpur) में रात व दिन के तापमान में 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आने लगा है। इन जिलों में दिन में जितनी गर्मी रहती है, उसके विपरीत रात ज्यादा ठंडी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव अभी 3-4 दिन और जारी रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में ये अंतर कम होने लगेगा। बीते कल को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर, फलोदी
(Phalodi)
और बीकानेर में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। लेकिन, दिन ढलने के साथ ही इन जिलों में पारा तेजी से नीचे गिरा और 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 21.8, बीकानेर (Bikaner) में 25.5, जोधपुर (jodhapur) में 20.7 और जैसलमेर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उतार-चढ़ाव से बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां
मौसम में इस उतार-चढ़ाव से खांसी-जुकाम, बुखार समेत अन्य वायरल इन्फेक्शन जनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वातावरण में अभी नमी बरकरार है और इस मौसम में वायरल इन्फेक्शन तेजी से फैलता है। इस कारण इन दिनों हॉस्पिटल में ज्यादातर मरीज खांसी-जुकाम और बुखार की समस्या लेकर ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं।
Powered by iDocuments
Next Story