Pratahkal:HPCL Swachhata Hi Seva Campaign - 2023
मुंबई । स्वच्छता ही सेवा अभियान - 2023 (Swachhata Hi Seva Campaign - 2023) के तहत, एचपीसीएल (HPCL) ने अपने निगम और विपणन मुख्यालयों, रिफाइनरियों, अंचल कार्यालयों और रिटेल आउटलेट नेटवर्क के माध्यम से 1,000 से अधिक श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशकों और मुख्य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में देश भर में 20,000 से अधिक लोगों ने कार्यालय और आसपास स्वच्छता अभियान, समुद्र तट, रेलवे स्टेशन, आवासीय कॉलोनियाँ, रिटेल आउटलेट, पार्क, बाज़ार, सार्वजनिक सड़कें और रास्ते की सफ़ाई गतिविधियों में भाग लिया।

Next Story