✕
बोनी कपूर ने इस राज से उठाया पर्दा
By EditorialPublished on
अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाने वाली सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Actress Sri Devi) एक दिन अचानक काल के मुंह में चली गईं और लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके फैंस समझ ही नहीं पाए कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। विदेश में मौत होने की वजह से एक्ट्रेस के फैंस कभी मौत की असल वजह नहीं जान सके। ऐसे में कई कयास भी लगाए गए, लेकिन एक्ट्रेस के परिवार ने इस मामले पर हमेशा ही चुप्पी रखी।

x
अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाने वाली सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Actress Sri Devi) एक दिन अचानक काल के मुंह में चली गईं और लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके फैंस समझ ही नहीं पाए कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। विदेश में मौत होने की वजह से एक्ट्रेस के फैंस कभी मौत की असल वजह नहीं जान सके। ऐसे में कई कयास भी लगाए गए, लेकिन एक्ट्रेस के परिवार ने इस मामले पर हमेशा ही चुप्पी रखी।
अब इस हादसे के पांच साल बाद एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत के सच से पर्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी और शादी से पहले श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होनो की अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने पूरी सच्चाई लोगों के साथ साझा की है। श्रीदेवी के पति फिल्मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी लाइफ के कई अहम किस्से साझा किए हैं। कुछ किस्से ऐसे भी थे, जिनके बारे में शायद ही लोग जानते हों । बोनी ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा कि उनकी दूसरी शादी श्रीदेवी के साथ शिरडी में हुई। 2 जून को ही उन्होंने शादी कर ली थी। वो आगे बताते है, 'हमने शादी के बाद एक रात भी वहां गुजारी थी। जनवरी में श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी के चलते पेट सबके सामने दिखने लगा था, ऐसे में हमे दोबारा शादी करनी पड़ी। हमारे पास कोई चारा ही नहीं बचा था। असल में हमारी शादी 2 जून 1996 में ही हो गई थी, लेकिन दुनिया वालों के लिए हमारी शादी 1997 जनवरी में हुई। इसी के चलते कुछ लोग कहते हैं कि जाह्नवी शादी से पहले की बच्ची है और श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।' इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत की सच्चाई बयान की है। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन की सच्चाई का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक आकस्मिक निधन था। उन्होंने कहा, 'वह अक्सर भूखी रहती थीं, वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वह अच्छे शेप में रहें, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखें। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थीं, तब से वह कुछ मौकों पर ब्लैकआउट्स हो जाती थीं। डॉक्टर यही कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है। दुर्भाग्य से उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और घटना घटने से पहले तक यही लगता रहा कि ये इतना गंभीर नहीं हो सकता।' बोनी ने बताया कि जिस वक्त हम दुबई में थे वो तब भी डाइट पर थीं।
- sridevi boney kapoor actress bollywood death pregnancy marriage sridevi's death mystery dubai blackouts hypertension unexpected demise bonny kapoor interview health issues sridevi's legacy celebrity news bollywood actress indian cinema sridevi's family personal revelations entertainment entertainment news latest news news today

Editorial
Next Story
Related News
X
