akshaypariniti
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत 'रेस्क्यू' (Mission Raniganj- The Great Bharat' Rescue) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर, मोशन पोस्टर और टीजर भी रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने परिणीति चोपड़ा के साथ एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी का तोहफा दिया है। दरअसल, अक्षय ने परिणीति संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें परिणीति लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने, माथे पर बिंदी लगाए, कानों में झूमका और बालों का जुड़ा बनाए उसको गजरे से सजाए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं अक्षय की बात करे तो वो ऑरेंज कलर का कोट साथ में खाकी कलर की पैंट पहने और सिर पर गेरुआ रंग का पगड़ी बांधे परिणीति को हग करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल भी देखी जा सकती है। दोनों इस तस्वीर में साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है- 'प्यार से बढ़कर कुछ भी कीमती नहीं है परिणीति चोपड़ा, कल आने वाले आपके विशेष दिन के लिए यह एक उपहार है!' वहीं फिल्म की बात करे तो 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को टीनू सुरेश देसाई बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं।
अक्षय कुमार एक बार फिर सरदार (Sardar) के रोल में नजर आने वाले है। ये फिल्म एक रियल लाइफ रेस्क्यू ऑपरेशन (Real Life Rescue Operation) पर आधारित है। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) के रोल में नजर आने वाले हैं। वही जसवंत सिंह जिन्होंने 1989 में एक बाढ़ग्रस्त खदान में फंसे 64 मजदूरों की जान बचाई थी। इस सराहनीय कार्य के लिए जसवंत सिंह को कई अवॉडर्स भी मिले। अमृतसर (Amritsar) के रहने वाले जसवंत सिंह की 80 साल की उम्र में मौत हो गई। साल 2019 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

Editorial

Editorial

Next Story