gehlotmodi
नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान (rajasthan) में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए वोटिंग होनी है। राज्य कांग्रेस की सरकार है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (bjp) और कांग्रेस (congress) के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है। हाल में हुए कर्नाटक (karnataka) और हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस का भी जोश हाई है। ऐसे में एक ताजा सर्वे आया है जिसमें राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) के कामकाज के बारे में सवाल पूछा गया है। एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने यह सर्वे किया है।
सर्वे में राजस्थान के लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री । के रूप में अशोक गहलोत का काम कैसा है। राज्य के 43.4 फीसदी लोगों ने बताया कि सीएम गहलोत का काम 'अच्छा' है। वहीं 21.1 फीसदी लोगों ने गहलोत के काम को 'औसत ' बताया है। सर्वे में 35.5 फीसदी लोगों ने सीएम के काम को 'खराब' बताया है। ऐसे में अगर आंकड़ों पर गौर करें तो प्र.म. मोदी के काम को राजस्थान के 60.5 फीसदी लोगों ने 'अच्छा' बताया है। वहीं दूसरी तरफ सीएम गहलोत के काम को केवल 43.4 फीसदी लोगों ने 'अच्छा' बताया है।
सर्वे में राजस्थान के लोगों से पूछा गया कि प्र.म. के रूप में नरेंद्र मोदी का काम कैसा है? राज्य के 60.5 फीसदी लोगों ने बताया की प्र.म. मोदी का काम 'अच्छा' है। वहीं 10.4% लोगों ने प्र.म. मोदी के काम को 'औसत ' बताया है। सर्वे के मुताबिक, राज्य के 29.1 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने प्र.म. मोदी के काम को 'खराब' बताया है। यानी लगभग 70 फीसदी लोगों ने प्र.म. मोदी के काम को अच्छा या तो औसत बताया है।
कितने लोग कांग्रेस से नाराज ?
सर्वे में राजस्थान के लोगों से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस से नाराज हैं और सरकार बदलना चाहते हैं? राज्य के 49.1 परसेंट लोगों ने बताया कि वो कांग्रेस से नाराज हैं और आगामी चुनाव में सरकार बदलना चाहते हैं। वहीं 21.8 फीसदी लोगों ने बताया कि वो कांग्रेस पार्टी से नाराज तो हैं लेकिन सरकार नहीं बदलना चाहते हैं। सर्वे के मुताबिक, 29.1 फीसदी लोग ऐसे हैं जो न कांग्रेस से नाराज हैं और न ही सरकार बदलना चाहते हैं। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है और 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Next Story