Jodhpur-Varanasi-City-Jodhpur rail service
जयपुर (कास) । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा एलएचबी रैक से संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14864/14853-14854/14863-14866/14865, जोधपुर- वाराणसी सिटी- जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से दिनांक से 05.11.2023 से एवं वाराणसी सिटी से दिनांक 06.11.2023 से एलएचबी कोच से संचालित होगी। इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार श्रेणी डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें होगें ।
Next Story