✕
79 लाख के सोने से भरा बैग चुराकर दोस्त फरार
By EditorialPublished on
अपने दोस्त के 70 लाख के स्वर्णाभूषण (Gold Jewelery) लेकर फरार शख्स की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी का नाम जगदीश बागाराम माली है जो कालबादेवी में एक दुकान में काम करता है। शिकायतकर्ता से उसकी पिछले कई सालों से काफी अच्छी जानपहचान थी। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता शहाबुद्दीन इकबाल मंडाई (30) जोगेश्वरी का रहनेवाला है और उसका स्वर्णाभूषणों की खरीद-फरीख्त का कारोबार है।

x

मुंबई । अपने दोस्त के 70 लाख के स्वर्णाभूषण (Gold Jewelery) लेकर फरार शख्स की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी का नाम जगदीश बागाराम माली है जो कालबादेवी में एक दुकान में काम करता है। शिकायतकर्ता से उसकी पिछले कई सालों से काफी अच्छी जानपहचान थी। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता शहाबुद्दीन इकबाल मंडाई (30) जोगेश्वरी का रहनेवाला है और उसका स्वर्णाभूषणों की खरीद-फरीख्त का कारोबार है।
मंडाई ने आरोपी माली को शुक्रवार को बताया था कि वह नये डिजाइन के स्वर्णाभूषण बेचने के लिये जवेरी आ रहा है। माली ने जवेरी बाजार के कुछ दुकानदारों से मंडाई की मुलाकात करवाई और कमीशन भी लिया।
दोनों अरिहंत टच सेंटर नामक ज्वेलरी शॉप गये थे जहां मंडाई शॉप के मालिक से बातचीत में व्यस्त थे। उसी दौरान आरोपी माली एक अन्य दुकानदार को स्वर्णाभूषण दिखाकर पांच मिनट में लौट आने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद भी जब वह नहीं लौटा और मंडाई का बैग भी नदारद था, तो मंडाई ने माली को फोन किया। माली का फोन भी स्विच ऑफ था। मंडाई ने करीब एक घंटे तक उसका इंतजार किया लेकिन माली नहीं लौटा। इसके बाद मंडाई को दाल में काला नजर आने लगा और उसने वहां दुकानदार से गुजारिश कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि बातचीत के दौरान माली मंडई का एक बैग उठाकर वहां से निकल गया है।
मंडाई ने तत्काल एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में माली के खिलाफ मामला दर्ज कराया। माली राजस्थान का रहनेवाला है और कालबादेवी और जवेरी बाजार में सालों से काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, माली की शिनाख्त हो गई है और उसे जल्द ही ढूंढ लिया जायेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
