✕
जोधपुर में नामांकन के पहले दिन लिए 55 फॉर्म
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में होने वाले विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के तहत सोमवार को जोधपुर (jodhapur) से अलग- अलग कैंडिडेट करीब 55 आवेदन फॉर्म ले गए। इनमें सरदारपुरा से 22 फॉर्म, सूरसागर से 15 और शहर विधानसभा 18 फॉर्म लिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया (enrollment process) की शुरुआत के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीषा पंवार कलेक्ट्रेट पहुंची उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) के साथ ही नामांकन फॉर्म जमा करवाएंगे। इधर,

x
( कासं ) । राजस्थान (rajasthan) में होने वाले विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के तहत सोमवार को जोधपुर (jodhapur) से अलग- अलग कैंडिडेट करीब 55 आवेदन फॉर्म ले गए। इनमें सरदारपुरा से 22 फॉर्म, सूरसागर से 15 और शहर विधानसभा 18 फॉर्म लिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया (enrollment process) की शुरुआत के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीषा पंवार कलेक्ट्रेट पहुंची उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) के साथ ही नामांकन फॉर्म जमा करवाएंगे। इधर, पहले दिन कोई बड़ा चेहरा नामांकन पत्र लेने के लिए नजर नहीं आया। जोधपुर शहर, सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभा के लिए लगभग 55 नामांकन पत्र लिए गए है लेकिन सभी की नजर दोनों बड़े पार्टियों के प्रत्याशियों पर टिकी है। अभी तक नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस ने जहां सरदारपुरा व शहर विधानसभा से अशोक गहलोत और मनीषा पंवार के टिकट दे चुकी है लेकिन सूरसागर सीट के लिए अभी भी मंथन जारी है।
इधर, भाजपा (bjp) ने सूरसागर विधानसभा की सीट पर देवेंद्र जोशी को टिकट देकर स्थिति साफ कर दी लेकिन शहर व सरदारपुरा (Sardarpura) के लिए अभी सस्पेंस बना हुआ है। नामांकन शुरू होने के बाद भी प्रत्याशियों के नाम साफ नहीं होने से नामांकन का दौर भी फीका नजर आ रहा है। जिला कलेक्ट्रेट में बैरिकेड्स और पुलिस की सुरक्षा के साथ व्यवस्था बनाई गई है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पब्लिक नोटिस यानी फॉर्म एक जारी गया है। नामांकन प्रक्रिया 6 तारीख तक चलेगी। 7 को नामांकन फॉर्म की जांच व 9 तारीख तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। पोस्टल बैलट के लिए डेली अपडेट 4 तारीख जितने फॉर्म आएंगे उसके हिसाब से किया जाएगा। जोधपुर शहर की तीन विधानसभा सूरसागर, शहर व सरदारपुरा के लिए तीन रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए है सूरसागर के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नॉर्थ रहेंगे।
जोधपुर (jodhapur) शहर से एडीएम सिटी व सरदारपुरा विधानसभा से एडिएम टू है। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से सौ मीटर की दूरी तक ही वाहन ला सकेंगे और नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ चार लोग रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुंच सकेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
