Pratahkal:Mumbai Air Improves before Diwali
मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) की हवा का स्तर खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। समाचार एजेंसी के अनुसार, मुंबई में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार की सुबह 139 दर्ज किया गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)-इंडिया के अनुसार, रविवार को मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 139 दर्ज किया गया है। SAFAR के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ली इलाके में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रहा और यहां का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया है।
नवी मुंबई में 139 दर्ज किया गया AQI
इसके अलावा नवी मुंबई में हवा की गुणवत्ता सुबह के समय 139 दर्ज की गई है। वहीं, अंधेरी में 104 और मझगांव में हवा की गुणवत्ता सुबह के समय 192 दर्ज की गई है। इसके साथ ही पुणे का AQI 156 रहा है। जबकि पाषाण और हडपसर के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता मध्यम रही।
बीएमसी ने धूल को कम करने के लिए तैनात किए वाहन
इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) (BMC) ने शहर में धूल को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बीएमसी ने वर्ली सी-फेस, हाजी अली, पेडर रोड, गिरगांव चौपाटी, नरीमन पॉइंट, फैशन स्ट्रीट, बदवर पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसे प्रमुख स्थानों पर धूल को कम करने के लिए वाहनों को तैनात किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई में वायु गुणवत्ता बेहद साफ रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का AQI 309 दर्ज किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story