✕
मेवाड़ महिला मंडल का अधिवेशन 7 को
By EditorialPublished on
मेवाड महिला मण्डल (Mewad Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) का सातवां अधिवेशन सप्त क्षितिज 7 अक्टूबर को ओस्तवाल बगीचा भायंदर (Bhayandar) में आयोजित होगा। अध्यक्ष कंचन सिंघवी एवं मंत्री कंचन एल सिंघवी के नेतृत्व में मंडल की बैठक मेवाड़ भवन (Mewad Bhawan) में रखी गई।

x

मुंबई । मेवाड महिला मण्डल (Mewad Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) का सातवां अधिवेशन सप्त क्षितिज 7 अक्टूबर को ओस्तवाल बगीचा भायंदर (Bhayandar) में आयोजित होगा। अध्यक्ष कंचन सिंघवी एवं मंत्री कंचन एल सिंघवी के नेतृत्व में मंडल की बैठक मेवाड़ भवन (Mewad Bhawan) में रखी गई। अधिवेशन की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ रूपरेखा बनाई गई। सम्मेलन में धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 35 उपमंडल की बहनों की सहभागिता से होंगे। बैठक में सभी उपमंडलों की अध्यक्ष मंत्री सहित संरक्षक संतोषबेन सिंघवी, संरक्षक बेबीबेन डागलिया, प्रमुख ललिता सोनी, प्रमुख लाजवंतीबेन वडाला, पूर्व अध्यक्ष अंजना तातेड, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया सहित मेवाड़ संघ अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, महामंत्री महावीर तातेड, व्यवस्था मंत्री प्रकाश नाहर की उपस्थिति रही।
Next Story
Related News
X

