Pratahkal:Fraud against businessmen of lakhs in Kalbadevi
मुंबई । कालबादेवी (Kalbadevi) में कारोबारियों से लूट और ठगी (Fraud against Businessmen) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को ऐसी ही एक लूट की वारदात हुई जिसमें एक कारोबारी का बैग छीन लिया गया। बैग में करीब सवा लाख रुपये के हीरे थे। एलटी मार्ग पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हीरा कारोबारी महादेव सालवे (66) 27 सितंबर को कालबादेवी स्थित डॉ. व्हिगास स्ट्रीट बस स्टॉप के पास खड़े थे कि तीन लोगों ने उन्हें धक्का देकर बहस करनी शुरु कर दी। बहस की आड़ में तीनों ने सालवे से मारपीट शुरु कर दी और उनका बैग छीनकर फरार हो गये। सालवे ने उनका पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहे। सालवे ने तत्काल एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पिछले कुछ समय से कालबादेवी में लूट और ठगी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। मई में बांद्रे के रहनेवाले स्वप्निल पोटे को कालबादेवी में कंसारा चाल कुछ लोगों ने रोक लिया था। दोनों बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुये पोटे से पूछताछ शुरु कर दी। इसके बाद पोटे को जबरदस्ती टैक्सी में बिठाकर वे उसे रे रोड ले गये। यहां उन्होंने पोटे के बैग में रखी 7 लाख रुपये की नकदी निकालकर ले ली और पुलिस आयुक्त कार्यालय में जमा करने के नाम पर यह रकम लेकर चंपत हो गये। पोटे को अपने साथ हुये इस लूट और ठगी का अहसास हो गया था, लिहाजा उसने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भीमसेन कांबले (41) और राहुल विलास पेडणेकर (40) को गिरफ्तार किया है।
Editorial

Editorial

Next Story