✕
मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत खराब, डॉक्टरों ने दी 3 दिन आराम की सलाह
By EditorialPublished on
उदयपुर (नगर संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) का चार अक्टूबर को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) दौरा निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत के अस्वस्थ होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें 3 दिन पूरी तरह से रेस्ट करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वायरल फीवर और गले में इंफेक्शन हो गया है इसकी वजह से पूरे संभाग का दौरा निरस्त कर दिया गया। उनके आने की तैयारियों को भी रोक दिया गया।

x

डॉक्टरों की सख्त हिदायत पर दौरा किया निरस्त
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 अक्टूबर जोधपुर से नाथद्वारा, राजसमंद पहुंचने वाले थे। वहां पर शिलान्यास - लोकार्पण समारोह को अटेंड कर उदयपुर होते हुए 4 अक्टूबर को बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। उसी दिन लगभग दोपहर को बांसवाड़ा, पीपलखूंट होते हुए चित्तौड़गढ़ आना प्रस्तावित था। सीएम गहलोत चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मिशन-2030 को लेकर शहर के बुजुर्गों, सीमेंट उद्योगों से जुड़े हुए व्यवसायियों, युवाओं, मार्बल ग्रेनाइट और कृषि पर आधारित उद्योगों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद करने वाले थे। इसके बाद वे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करने वाले थे। इसके बाद शाम को करीब 5 बजे वह डबोक एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे, जहां से वह जयपुर जाना था। लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जानकारी में आया कि सीएम को आज सुबह से ही तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने तीन दिन रेस्ट करने की को कहा था। उनके गले में भी इंफेक्शन बताया जा रहा है। जानकारी में यह भी आया कि आचार संहिता लगने से पहले हो रही लगातार यात्राओं को लेकर मुख्यमंत्री पर दबाव भी था। इसके चलते संभाग का पूरा दौरा निरस्त कर दिया गया।
हो रही तैयारी को रोका गया
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह (Minister of State Surendra Singh) जाड़ावत ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दौरे को लेकर चित्तौड़गढ़ में कई तैयारियां शुरू हो गई थीं, जिन्हें रोक दिया गया। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सभा की तैयारी भी की जा रही थी, वह काम भी रोक दिया गया। इसके अलावा होर्डिंग, झंडा, पानी की व्यवस्था, बसों की व्यवस्था सभी के लिए मना कर दिया गया है।
- ashok gehlot rajasthan chief minister chittorgarh visit health condition rest viral fever throat infection tour cancellation preparations halted udaipur indira gandhi stadium political news rajasthan politics illness official visit public event tour postponement health issues tour disruptionAshok Gehlot health

Editorial
Next Story
Related News
X