Dr. Shankarrao Chavan Government Hospital


नांदेड़ : महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) में पिछले 24 घंटे में 24 मौतें हुई है. इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandh) ने भी ट्वीट कर भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुये कहा, "भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है।"

Next Story