✕
'तेरा मेरा से नहीं मेरिट पर मिलेंगे टिकट'
By EditorialPublished on
कार्यालय संवाददाता जयपुर। कांग्रेस (Congress) वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट (Sachin pilot) ने कहा है कि इस बार 'तेरा मेरा की जगह मेरिट पर टिकट दिए जाएंगे। इस बार टिकट आवंटन शुद्ध रूप से मेरिट पर होगा। मेरिट पर होना ही चाहिए। यह तेरा मेरा करके जो विवाद पैदा होता है, उसको खत्म कर दो। जो धरातल पर मजबूत हैं, जिनकी जीत की संभावना है, उसे आधार बनाकर टिकट बांटे जाएंगे। पार्टी बहुत जल्द अंतिम निर्णय लेगी। टिकटों पर लगातार चर्चा हो रही है । हमारे पर्यवेक्षक लगातार गांव-ढाणियों में जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता
_202310031020218431.jpg)
x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। कांग्रेस (Congress) वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट (Sachin pilot) ने कहा है कि इस बार 'तेरा मेरा की जगह मेरिट पर टिकट दिए जाएंगे। इस बार टिकट आवंटन शुद्ध रूप से मेरिट पर होगा। मेरिट पर होना ही चाहिए। यह तेरा मेरा करके जो विवाद पैदा होता है, उसको खत्म कर दो। जो धरातल पर मजबूत हैं, जिनकी जीत की संभावना है, उसे आधार बनाकर टिकट बांटे जाएंगे। पार्टी बहुत जल्द अंतिम निर्णय लेगी। टिकटों पर लगातार चर्चा हो रही है । हमारे पर्यवेक्षक लगातार गांव-ढाणियों में जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फीडबैक ले रहे हैं। पायलट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे
पायलट ने कहा- हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे कार्यकर्ता हैं। मैं बार-बार इस बात बोल रहा हूं कि कार्यकर्ता हमारे साथ रहेंगे तो जीतने में कोई दिक्कत नहीं है। टिकट वितरण के मापदंड के सवाल पर कहा- क्राइटेरिया यह है कि हमें जीतने वाले को टिकट देना है। जो जीतने की क्षमता रखता है । उसको पार्टी सिंबल देगी। इसको टिकट नहीं मिलेगा। वह पार्टी उम्मीदवार को जितवाने में लगेगा।
पायलट का गठबंधन से इनकार, अकेले चुनाव लड़ने की पैरवी
पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस के गठबंधन की जगह अकेले लड़ने की पैरवी की है। पायलट ने राजस्थान में गठबंधन की जरूरत होने से इनकार कर दिया है। पायलट ने कहा - इंडिया अलायंस हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। राजस्थान (rajasthan) में कांग्रेस और भाजपा (bjp) के बीच में चुनाव होता है। भाजपा की तुलना में राजस्थान में कांग्रेस इतनी मजबूत है कि अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।
युवाओं को पिछली बार से ज्यादा टिकट
युवाओं को मौका देने के सवाल पर पायलट ने कहा- जब फाइनल लिस्ट आएगी तब आप देखिएगा कि जितने युवाओं को पिछली बार मौका दिया था । उससे ज्यादा युवाओं को मौका इस बार दिया जाएगा । विनेबिलिटी सबसे बड़ा क्राइटेरिया होगा। हमारे नौजवान एससी, एसटी, ओबीसी और दलित सब लोगों को प्राथमिकता देंगे। हम विनेबिलिटी को इग्नोर नहीं कर सकते । इसलिए गहन रूप से चर्चा हो रही है। अध्ययन हो रहा है। अलग-अलग फीडबैक ले रहे हैं।
राहुल गांधी का राजस्थान पर पूरा फोकस
पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को साध है। कहीं छोटा-मोटा कोर्स करेक्शन करना है तो लगातार कर रहे हैं। राहुल गांधी (rahul gandhi) व्यक्तिगत रूप से राजस्थानपर पूरा ध्यान केंद्रित है। दोबारा सरकार बनेगी, इस तरह पार्टी मजबूत है और जीतने की स्थिति में है। नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कहा- चुनाव का समय है। कुछ लोग पार्टी छोड़ेंगे, कुछ ज्वाइन भी करेंगे, यह व्यक्ति का निर्णय होता है। सही है या गलत निर्णय है, यह जनता तय करेगी। मैं इस पर बोलना नहीं चाहता हूं लेकिन कांग्रेस पार्टी पहले ज्यादा मजबूत है।

Editorial
Next Story
Related News
X
