shahmodi
भोपाल भाजपा (एजेंसी) । ने मध्य प्रदेश (madhya pradesh) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) सहित केंद्रीय मंत्री, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी इसमें शामिल हैं। सूची के 40 नेताओं में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व प्रभात झा का नाम नहीं है।
वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उमा भारती को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ा था। सूची जारी होने के कुछ घंटे पहले ही अपने गृह क्षेत्र टीकमगढ़ में उमा भारती ने मीडिया से कहा कि चुनाव प्रचार के लिए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पावर आफ अटार्नी दे दी है, वह जहां चाहे चुनाव प्रचार में हमारा उपयोग कर सकते हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव (loksabha election) लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से पूछा जाए मेरे बोलने का टर्न अब पूरा हो गया है। हालांकि उमा भारती ने गुरूवार को ही हिमालय जाकर चिंतन करने की घोषणा कर दी थी। सूची में दो महिला नेताओं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
(smriti irani)
और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार को स्थान दिया गया है। भाजपा ने स्टार प्रचारकों का चयन करने में जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा है। ओबीसी से सांसद गणेश सिंह और कविता पाटीदार को रखा गया है। कोल आदिवासी नेता रामलाल रौतेल को भी इसमें शामिल किया गया है । रौतेल को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिल पाया था, उनकी सीट पर कांग्रेस से आए बिसाहूलाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अब तक किसी भी समिति में स्थान न पाने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
सूची में भाजपा शासित सभी प्रदेशों के कद्दावर नेता हैं शामिल
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल, एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, कृष्ण पाल गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ल, गौरी शंकर बिसेन, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सांसद गणेश सिंह ।
Editorial

Editorial

Next Story