✕
पारस सिंघवीं नही लड़ेंगे चुनाव
By EditorialPublished on
भाजपा (bjp) प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल (Damodar Agarwal) ने दावा किया है कि उप महापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) किसी भी परिस्थति में बगावत कर चुनाव नहीं लडेंगे। उनसे बात हो गई है और से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे। चित्तौड़ (chittor) में चन्द्रभान आक्या से भी बात चल रही है और उनका आक्रोश भी शांत होगा और वे पार्टी प्रत्याशी के साथ काम करेंगे।
_202310291144454088.jpg)
x
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (bjp) प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल (Damodar Agarwal) ने दावा किया है कि उप महापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) किसी भी परिस्थति में बगावत कर चुनाव नहीं लडेंगे। उनसे बात हो गई है और से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे। चित्तौड़ (chittor) में चन्द्रभान आक्या से भी बात चल रही है और उनका आक्रोश भी शांत होगा और वे पार्टी प्रत्याशी के साथ काम करेंगे।
भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के राज में 17 पेपर लीक हुए है। जिससे 70 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा था। पेपर लीक कांड का मुख्य सूत्रधार सुरेश ढाका फरार क्यों है, उसे एसओजी क्यों नहीं पकड़ पा रही है। कहीं कांग्रेस का कोई हिडन ऐजेन्डा तो नहीं है। मुख्यमत्री के खास आदमी गोपाल केसावत को पुलिस ने 18 लाख रूपए नकद केसाथ पकड़ा था। जिसे पकड़ा उस अधिकारी को हटा दिया, जिसके पास जांच थी तो उसे भी हटा दिया। जिस अधिकारी ने जांच की उसने भ्रष्टाचार की धाराएं निकाल दी। राजीव गांधी स्टडी सर्कल को तवज्जों क्यों दिया जा रहा है। एक ही कस्बे के 100 सब इंस्पेक्टर कैसे बन गए ।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के रिश्तेदार आरएएस में टॉपर से ज्यादा नम्बर कैसे ला रहे है। दामोदर अग्रवाल ने कहा कि जब सरकार की ऐजेन्सियां कार्यवाही नहीं कर पा रही है तो ईडी काम कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि एसीबी के के डीजी बीएल सोनी ने कहा था कि सरकार बड़ी मछलियों पर हाथ नहीं डालने दे रही है। अब ईडी कार्यवाही कर रही है तो परेशान क्यों हो रहे है। हर घर जल में 31 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा में टिकट वितरण के बाद हो रहे विरोध पर अग्रवाल ने कहा कि संभाग में दो-तीन जगह पर ही विरोध हो रहा है, जिनसे समझाईश की जा रही है। अग्रवाल ने कहा कि उप महापौर पारस सिघंवी से उनकी बात हो गई है और सिंघवी बगावत कर मैदान में नहीं उतरेंगे। सिंघवी खुद पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। राजसमंद में भी बात हो गई है और वे भाजपा के पक्ष में प्रचार करने को सहमत हो गए है। चित्तौड़ में आक्या को भी मना लिया जाएगा। इस दौरान सांसद अर्जुनलाल मीणा, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली मौजूद थे।
आधे दशक से ताराचंद भाजपा के लिए काम कर रहे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने ताराचंद जैन को प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि ताराचंद जैन करीब 50 साल से भाजपा से जुड़े हुए है और पार्टी के लिए काम कर रहे है । अग्रवाल ने कहा कि ताराचंद अनुभवी नेता है और उन्हें संगठन ने एक मौका दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
