✕
जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल भाजपा में शामिल
By EditorialPublished on
विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) से पहले कांग्रेस (congress) के 3 सीनियर नेता पार्टी छोड़कर भाजपा (bjp) में शामिल हो गए हैं। जयपुर (jaipur) की पूर्व मेयर और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव (loksabha election) लड़ चुकीं ज्योति खंडेलवाल (Jyoti Khandelwal) भाजपा में शामिल हो गईं हैं। साथ ही तारानगर से पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी (ravindr

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) से पहले कांग्रेस (congress) के 3 सीनियर नेता पार्टी छोड़कर भाजपा (bjp) में शामिल हो गए हैं। जयपुर (jaipur) की पूर्व मेयर और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव (loksabha election) लड़ चुकीं ज्योति खंडेलवाल (Jyoti Khandelwal) भाजपा में शामिल हो गईं हैं। साथ ही तारानगर से पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी (ravindra bhati) भी भाजपा से जुड़ गए।
रिटायर्ड आईपीएस केसर सिंह शेखावत और भीम सिंह बीका, राजस्थान धरोहर प्रोन्नति परिषद के उपाध्यक्ष सांवरमल महिया और मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार रहे डॉ. हरिसिंह ने भी भाजपा जॉइन की है।
रवींद्र भाटी को शिव से टिकट दे सकती है भाजपा
रवींद्र सिंह भाटी लंबे समय से पश्चिमी राजस्थान (rajasthan) में सक्रिय हैं। वे शिव से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें भाजपा शिव सीट से टिकट दे सकती है।
ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल से उम्मीदवार बना सकती है भाजपा
ज्योति खंडेलवाल जयपुर में कांग्रेस का प्रमुख महिला चेहरा रही हैं। जयपुर की मेयर रहने के साथ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वे सचिन पायलट खेमे में थीं। किशनपोल सीट से टिकट की दावेदार थीं। भाजपा उन्हें किशनपोल सीट से टिकट दे सकती है।
अरूण सिंह बोले- गहलोत सरकार जाने वाली है
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- गहलोत सरकार जाने वाली है। मुख्यमंत्री के बयान साफ इशारा कर रहे हैं कि यह सरकार गई। उन्होंने ईडी के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया। उनकी बौखलाहट को ही दिखा रहा है।
राजेंद्र राठौड़ बोले- गारंटियां देकर | आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे सीएम : राजेंद्र राठौड़ ने कहा- मुख्यमंत्री आचार संहिता लगने के बावजूद भी गारंटियां देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। ईडी की कार्रवाई के बाद जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं। उचित नहीं है। पेपर लीक में डीपी जारोली ने कहा था कि मेरा कसूर नहीं। ऊपर बैठे लोगों के कहने पर सब किया। बाबूलाल कटारा ने भी सब कबूल लिया है। पैसा देने की बात मानी है। नौजवानों के अरमानों को लूटने वालों पर जब ईडी की जांच हुई तो उसके लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।
सीपी जोशी ने कहा- जनता प्र.म. की गारंटी पर ही भरोसा करती है, गहलोत की गारंटी नहीं मानेगी : सीपी जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री गारंटियों के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता पूछ रही है किसान कर्ज माफी की गारंटी का क्या हुआ, युवाओं के रोजगार की गारंटी का क्या हुआ ? लोग अब उनकी गारंटी मानने वाले नहीं है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी मानते हैं।
जोशी ने कहा- भ्रष्टाचार रोकने का काम करने वाली एजेंसी ईडी के लिए मुख्यमंत्री ने कहा- यह कुत्ते हैं, यह कर्मचारियों का अपमान है। राजस्थान के कितने सरकारी कर्मचारी होंगे। कितने लोग भ्रष्टाचारी खिलाफ होते हैं। कोई गरीब किसान का बेटा दलित का बेटा लाखों युवाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री करते हैं मैं उसकी निंदा करता हूं ।

Editorial
Next Story
Related News
X
