Employment Fair organized in Guwahati, Dimapur and Siliguri

मालीगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले (Employment Fair) को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51,000 से अधिक नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान देश के 37 स्थानों के रोजगार मेले जुड़ें थे।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस रोजगार मेला की मेजबानी पूर्वोत्तर सीमा रेल ने सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और डिमापुर में की थी। गुवाहाटी, मालीगांव में केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सांसद/गुवाहाटी क्वीन ओझा और वरिष्ठ रेल अधिकारियों की उपस्थिति में नये चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने डिमापुर में नियुक्ति पत्र सौंपे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक ने सिलीगुड़ी कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए।
Next Story