gehlot
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। अशोक गहलोत सरकार (Ashok gehlot sarkar) की लुभावनी योजनाओं के जरिये कमजोर वर्ग को साध राजस्थान (rajasthan) के चुनावी मैदान में दम दिखाने में जुटी कांग्रेस (congress) अब मध्यम व निम्न मध्यम वर्ग के युवाओं का भरोसा हासिल करने में जुटी है। युवाओं के लिए नौकरी रोजगार की अहमियत को देखते हुए पार्टी इसे अपने प्रमुख चुनावी वादों में तवज्जो देगी। राजस्थान कांग्रेस की अब तक घोषित सात चुनावी गारंटियों में भले ही यह शामिल नहीं है, मगर पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में नौकरी रोजगार के बड़े वादे के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भर्ती के परीक्षा कैलेंडर की अग्रिम घोषणा का वादा करेगी।
गहलोत सरकार (gehlot sarkar) के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मुद्दा राजस्थान में सियासी रूप से काफी गरम रहा है और कांग्रेस को चुनौती दे रही भाजपा इसको लेकर काफी हमलावर रही है। चुनाव अभियान के बीच गुरूवार को पेपर लीक मामले में ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) के आवास पर ईडी ने छापे मारे, जिसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। ऐसे में युवाओं को रोजगार देने और विशेषकर सरकारी नौकरियों में भर्ती के मुद्दे की सियासी संवेदनशीलता से पार्टी बखूबी वाकिफ है। इसके मद्देनजर ही कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरी रोजगार को लेकर ठोस बादे किए जाएंगे और पार्टी की इस पर प्राथमिकता का संदेश देने के लिए सभी सरकारी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक साल पहले ही जारी कर दिए जाने का वादा किया जाएगा। भर्ती कैलेंडर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि, परीक्षा, साक्षात्कार से लेकर अंतिम परिणाम घोषित करने की तारीखें एडवांस में जारी करने का वादा होगा, ताकि सूबे के युवाओं को अपने भविष्य का स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप दिखाई दे ।
राजस्थान के चुनाव में भाजपा (bjp) की राजस्थान में कांग्रेस के पांच चुनावी वादे टक्कर के बीच कांग्रेस का मानना है कि रोजगार-नौकरियों को लेकर युवाओं का कांग्रेस के प्रति विश्वास का आधार विरोधियों के मुकाबले ज्यादा है, क्योंकि संप्रग के 10 साल की 'तुलना में भाजपा- राजग के अब तक के साढ़े 9 साल का आंकड़ा और अनुभव सबके सामने है। लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश (jairam ramesh) कहते हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का भाजपा का वादा दो प्रतिशत भी जमीन पर नहीं उत्तरा, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों ने अपने सूबे के युवाओं को नौकरी रोजगार देने में कई कदम आगे बढ़कर बेहतर परिणाम दिए हैं।
युवाओं के जरिये मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग को साधने के कांग्रेस चुनावी दांव की झलक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को जारी पांच में से दो गारंटियों में दिखी। सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का विकल्प देने के लिए अंग्रेजी स्कूल खोलने और सरकारी कालेज में दाखिला लेने वाले युवाओं को टैबलेट या लैपटाप मुफ्त देने की गारंटी इसी ओर संकेत दे रही है राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा नौकरियों के मुद्दे को अहम मानते हुए कहते हैं कि यह चुनाव को टर्न अराउंड कर सकता है।
Next Story