world cup
चेन्नई (एजेंसी)। पाकिस्तान (pakisthan) के लिए 2023 का वनडे वर्ल्ड कप (one day world cup) किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम को अब चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका (South Afrika) ने एक विकेट से रोमांचक मुकाबला हरा दिया। ये इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज (Keshav Maharaj) और तबरेज शम्सी (tabrez shamsi) ने 10वें विकेट के लिए 11 रन जोड़े। महाराज ने मोहम्मद नवाज की बॉलिंग पर विनिंग चौका लगाया। ऐडन मार्करम ने 91 रन बनाए। वहीं शम्सी ने पहली पारी में 4 विकेट झटके, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला ।
केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 48वें ओवर में विनिंग चौका लगाया । मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करते महाराज ।
केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 48वें ओवर में विनिंग चौका लगाया। मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करते महाराज ।
चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबर आजम और सऊद शकील ने फिफ्टी लगाई।
दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया । पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ और उसामा मीर ने 2-2 विकेट लिए ।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका : पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया। टीम के 6 मैचों में 5 जीत से 10 पॉइंट्स हो गए हैं। मेजबान भारत के भी 5 मैचों में 5 जीत से 10 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका आगे है। दूसरी ओर 6 मैचों में 4 हार के बाद पाकिस्तान छठे नंबर पर ही है ।
मार्करम 91 रन बनाकर कैच हुए
मिलर के विकेट के बाद ऐडन मार्करम ने मार्को यानसन के साथ पारी संभाली। उन्होंने यानसन के साथ 29 और जेराल्ड कूट्जी के साथ 15 रन जोड़े। लेकिन 91 रन बनाकर उसामा मीर की बॉलिंग पर हो गए, बाबर ने उनका कैच पकड़ा। उनके बाद अगले ओवर में जेराल्ड कूट्जी भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।
शाहीन ने 3 विकेट झटके
दक्षिण अफ्रीका से डेविड मिलर 29, मार्को यानसन 20, हेनरिक क्लासन 12, रासी वान डर डसन 21, टेम्बा बावुमा 28, क्विंटन डी कॉक 24 और जेराल्ड कूट्जी 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए । वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ और उसामा मीर को 2-2 सफलताएं मिलीं। केशव महाराज 21 बॉल पर 7 और तबरेज शम्सी 6 बॉल पर 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
Editorial

Editorial

Next Story