jain
मुंबई। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद (Terapanth Youth Council) के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज हुआ। अभिनेता जैकी श्रॉफ (jackie shroff) ने नंदनवन पहुंच आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में तेरापंथ के चतुर्थ आचार्य श्रीमद् जयाचार्य का 221वां जन्मदिवस मनाया गया। चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी वाचन का भी क्रम रहा। गुरुदेव ने मर्यादा पत्र वाचन कर सभी को मर्यादाओं की स्मारना कराई।
उन्होंने कहा कि ज्ञान के ग्रहण में निष्पक्षता रहनी चाहिए। किसी प्रकार का कोई पूर्वाग्रह नहीं हो। जो आग्रही होता है वह युक्ति को अपने पक्ष में ले जाने की चेष्टा करता है। हमारे जीवन में निष्पक्षता व मध्यस्तता रहे। सच्चाई के साक्षात्कार के लिए सच्चाई का अनुसरण होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आज जयचार्य का जन्मदिवस है। वे मानों तेरापंथ धर्मसंघ महाग्रंथ के द्वितीय संस्करण थे। आचार्य भिक्षु और उनमें कई बातों में साम्यता देखी जा सकती है। दोनों ही आगमों के विद्वान थे और महान साहित्यकार भी थे। सौभाग्य है जो ऐसे आचार्य हमें प्राप्त हुए। आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ का तो हमें साक्षात सन्निधि का मौका मिला।
तत्पश्चात उन्होंने मर्यादा पत्र का वाचन किया। साध्वीवर्या संबुद्धयशा ने उद्बोधन प्रदान किया। मुनि
अनुशासन कुमार, मुनि मेधावी कुमार, मुनि देव ने लेख पत्र की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ संजीव नाईक ने विचार रखे।
Next Story