mahila mandal
मुंबई। तेरापंथ (terapanth) महिला मंडल (Mahila Mandal) मुंबई द्वारा नारीलोक तथा उड़ान ज्ञान गगन की कार्यशाला का आयोजन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य एवं साध्वी प्रमुखा की प्रेरणा से हुआ। मुख्य वक्ता साध्वी वीरप्रभा ने कहा कि कम करनी होगी अपेक्षाएं तो गम होगा कम। जिंदगी आइसक्रीम की तरह है पिघले उससे पहले एंजॉय करो। हर पल को आंनद से जीना ही जिंदगी है। पढ़ना एक ऐसी आदत है जो हमें बेहतर इंसान बना सकती है। पढने से हमें ज्ञान और प्रेरणा मिलती है और जीवन में उच्च मार्ग प्रशस्त होते हैं। उड़ान ज्ञान गगन कार्यशाला की संयोजिका उपाध्यक्ष अल्का मेहता, विशेष सहयोगी अल्का पटावरी, वनीता बाफना, सीमा बाफना एवं ममता कोठारी थीं। कर्तव्यबोध कार्यशाला संयोजिका कोषाध्यक्ष सुनीता सुतरीया एवं वंदना चपलोत सक्रिय रहीं। मंत्री संगीता चपलोत ने संचालन किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष विमला कोठारी, कार्यसमिति सदस्य, संयोजिकाएं आदि की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story