Pratahkal:Jeweler had given Rs 70 lakh to Lalit Patil after absconding!
पुणे । ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) से ललित पाटील (Lalit Patil) के फरार होने के मामले में नित नई जानकारी सामने आ रही है। फरार होने के बाद ललित पाटील को नासिक के एक जूलर द्वारा पूरे 70 लाख रुपये की मदद किये जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में जो पता चल रहा है, उसके मुताबिक, भूषण पाटील, अभिषेक बलकवडे, प्रज्ञा कांबले तथा विनय अर्हाना, अर्हाना चालक दत्तात्रय डोके ने ललित पाटील को फरार होने में मदद की थी। इसी तर इसके लिये लगनेवाले पैसों का इंतजाम एक जूलर ने किया था। ललित ने भी ड्रग्ज तस्करी से हुई मोटी कमाई के पैसों से इसी जूलर से करोड़ों की गोल्ड जूलरी खरीदी थी।
Next Story