✕
कांग्रेस ने हर कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप, प्राकृतिक आपदा में नुकसान पर 15 लाख का बीमा
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में कांग्रेस (congress) ने विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए जनता से 5 और बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार (congress government) आती है तो छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे। राजस्थान में ईडी के छापों पर गहलोत ने कहा कि कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है

x
जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में कांग्रेस (congress) ने विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए जनता से 5 और बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार (congress government) आती है तो छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे। राजस्थान में ईडी के छापों पर गहलोत ने कहा कि कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि ईडी कुत्तों से ज्यादा घर - घर घूम रही है। इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ये अपनी तरफ से नहीं कर रहा हूं, एक मुख्यमंत्री को कोट करके बात कही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मुंगेली जिले में गुरुवार को सभा में कहा था- आज सड़कों पर जितने कुत्ते-बिल्ली नहीं घूमते, उससे कहीं ज्यादा ईडी और आईटी वाले घूम रहे हैं। भाजपाइयों के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए वो हमें ईडी- आईटी के नाम पर डरा रहे हैं।
ईडी देश में नाच रही है : गहलोत
गहलोत ने केंद्र और भाजपा (bjp) पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वष्ठ के अफसरों ने पिछले 6 महीने से किराए पर घर ले रखे हैं। वहीं डेरा डाले रहती है तो मुख्यमंत्री क्या करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के इशारे पर श्वष्ठ नाच रही है, सीबीआई नाच रही है। मैंने जांच एजेंसियों के प्रमुखों से टाइम मांगा, लेकिन एक बार टाइम दिया, बाद में मुकर गए।
राजस्थान में कांग्रेस की पांच नई गारंटी
■ किसानों के लिए : छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू करेंगे। गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा।
■ छात्रों के लिए : सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत नहीं होगी। सभी को एडमिशन दिया जाएगा।
■ हर कॉलेज : में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा।
■ आपदा पीड़ितों के लिए : प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाया जाएगा।
■ कर्मचारियों के लिए : राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है। अब ओपीएस गारंटी कानून लाया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
