Pratahkal:Accused of Attack on Postman and Policeman arrested
मुंबई । पहले एक पोस्टमैन और फिर एक पुलिसमैन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गोरेगांव पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने एक व्यस्त गली में कैंची से एक पोस्टमैन पर हमला किया। इस हमले में पोस्टमैन गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हमले के वक्त पास ही में एक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद था। यह पुलिसकर्मी भी जब बीचबचाव के लिये पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सरबज्योत दीपसिंह (56) बीकानेर का रहनेवाला है। गोरेगांव पश्चिम में तीन डोंगरी के इलाके में शनिवार शाम को यह वारदात हुई है। वारदात के वक्त आरोपी नशे में चूर था। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सरबज्योत की पुलिसकर्मी या फिर उस पोस्टमैन से कोई रंजिश, यहां तक की जान-पहचान तक नहीं थी। उसने बिना किसी उकसावे के ही यह हमला किया था। आरोपी को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी ने पोस्टमैन संजय अमलापुरे पर हमला कर उसकी गर्दन और सीने पर गंभीर वार कर दिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने नजदीकी पुलिस क्वार्टर्स में कैलाश धामुंडे को इसकी सूचना दी। धामुंडे उस वक्त ड्यूटी पर नहीं था। जैसे ही धामुंडे पोस्टमैन को बचाने के लिये वहां पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा, वैसे ही आरोपी सरबज्योत दीपसिंह ने उस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी धामुंडे के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
Editorial

Editorial

Next Story