✕
उद्धव ठाकरे की मराठा आरक्षण में पीएम से दखल देने की मांग
By EditorialPublished on
शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से मिलें और समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे का समाधान करें। दरअसल, मराठा आरक्षण की मांग लेकर मनोज जरांगे ने एक बार फिर से जालना जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है, इससे महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

x

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से मिलें और समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे का समाधान करें। दरअसल, मराठा आरक्षण की मांग लेकर मनोज जरांगे ने एक बार फिर से जालना जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है, इससे महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मनोज जरांगे के अनशन शुरू करने के एक दिन बाद उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की आग्रह किया। इस बीच राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मंगलवार को मुंबई (Mumbai) में आयोजित अपनी पार्टी की दशहरा रैली में अपने भाषण में मंच पर छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा के सामने झुककर मराठा समुदाय को आरक्षण देने की कसम खाई है।
सीएम शिंदे पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वादा करना और फिर देरी की रणनीति अपनाकर सहारा लेना, इससे कोई रास्ता नहीं निकलेगा। बता दें कि इससे पहले जब मनोज जरांगे ने अनशन किया था तब सीएम शिंदे ने ही उनका अनशन तुड़वाया था। ठाकरे ने पूछा, “सरकार को मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों को बताना चाहिए कि इसका रास्ता क्या है। अगर कोई रास्ता है तो सरकार मुद्दे का समाधान क्यों नहीं कर रही है?” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के शिरडी के दौरे पर थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
