✕
कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर ईडी की रेड : सीएम के बेटे वैभव को भी समन
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में हुए पेपर लीक (Paper Leak) के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED) की टीम ने गुरूवार सुबह प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के घर छापेमारी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को भी ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में हुए पेपर लीक (Paper Leak) के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED) की टीम ने गुरूवार सुबह प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के घर छापेमारी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को भी ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
ईडी फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सिविल लाइंस में सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची। सूत्रों के मुताबिक जयपुर में डोटासरा के सिविल लाइंस आवास पर कार्रवाई पूरी हो गई। अब जयपुर में 2 और सीकर में 2 जगह पर ईडी की रेड चल रही है। छापों के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- 'सत्यमेव जयते।
- सवाल मेरे बेटे का नहीं, एजेंसियों की साख का है : गहलोत
अशोक गहलोत ने छापों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो स्थिति है वह चिंताजनक है। सवाल मेरे बेटे और पीसीसी चीफ के छापों का नहीं है, सवाल इन एजेंसियों की साख का है। इन एजेंसियों ने पूरे देश में आतंक मचा रखा है।
- डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची ईडी
ईडी की टीम डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची। पेपर लीक को लेकर गुरूवार को ईडी ने पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद थे। डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं। सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह डोटासरा उनके सीकर स्थित निवास पर मौजूद थे। करीब साढ़े नौ बजे ईडी के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे। पहले पोर्च में बैठकर ही उनसे पूछताछ की गई, इसके बाद घर में बने ऑफिस में पूछताछ के लिए ले जाया गया।
- डोटासरा के नजदीकियों पर पहले पड़े थे छापे
पेपर लीक मामले में डोटासरा के नजदीकियों पर पहले भी ईडी के छापे पड़े थे। सीकर और कई जगह कलाम कोचिंग सेंटर पर अगस्त- सितंबर में ईडी के छापे पड़े थे । डोटासरा ने उस समय नजदीकियों डोटासरा ने उस समय नजदीकियों को बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए थे। महवा से निर्दलीय विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीमें दौसा, जयपुर सहित कई जगहों पर हुड़ला के ठिकानों पर पहुंची हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तीन गाड़ियों से ईडी की टीम मंडावर रोड स्थित विधायक हुड़ला के आवास रामकुटी पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।
हुड़ला के आवास के अंदर ही बने ऑफिस में ईडी ने दस्तावेज खंगाले। वहीं, महवा में ही भरतपुर रोड पर मिस्त्री मार्केट में विधायक की होटल हुड़ला पार्क में भी ईडी की टीम पहुंची। उस वक्त विधायक होटल में ही मौजूद थे। दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम हुड़ला से पूछताछ कर रही है, साथ ही दस्तावेज खंगालने में जुटी है जुलाई 2022 में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के भाई हरिओम मीणा का पेपर लीक मामले में नाम सामने आया था।
ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिआम मीणा और डमी कैंडिडेट को जयपुर के शिवदासपुरा में एक एग्जाम सेंटर के बाहर से गिरफ्तार किया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
