✕
खाद में मिलती रहेगी सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों (Farmers) को खाद (Fertilizer) में सब्सिडी मिलती रहेगी और खाद की कीमतों पर सरकार किसी तरह का असर नहीं होने देगी।

नई दिल्ली (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों (Farmers) को खाद (Fertilizer) में सब्सिडी मिलती रहेगी और खाद की कीमतों पर सरकार किसी तरह का असर नहीं होने देगी। कैबिनेट बैठक के फैसले को ब्रीफ करते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें निर्णय हुआ फर्टिलाइजर यानी कि खाद की कीमतों का असर नहीं होने दिया जाएगा। | एनबीएस के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलते रहेंगे और यूरिया का एक भी पैसा नहीं बढ़ेगा। सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे। रबी सत्र के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वर्ष 2021 से ही सब्सिडी की दर को इस प्रकार निर्धारित किया जाता है कि किसानों पर बढ़ती कीमतों का भार ना पड़े. किसानों को एक रूपया भी ज्यादा देना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यूरिया पर एक रूपया दाम नहीं बढ़ेगा और एमओपी 45 रूपए प्रति बोरी कम पर मिलेगा। यूरिया, डीएपी पहले की कीमत पर मिलता रहेगा।
Next Story
Related News
X



