✕
प्रियंका ने पायलट को बताया युवा नेता
By EditorialPublished on
जस्थान (Rajasthan) के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मौजूदगी में भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने झुंझुनूं जिले के अराड़वता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) की सरकार रिपीट होगी। पायलट ने कहा हम सरकार रिपीट के करने कटिबद्ध है। पायलट ने कहा कि यहां से भाजपा के हराना है। पायलट ने कहा कि हर पीढ़ी का संगम लगातार बढ़ता जा रहा है।

x

झुंझुनूं (कास) । राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मौजूदगी में भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने झुंझुनूं जिले के अराड़वता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) की सरकार रिपीट होगी। पायलट ने कहा हम सरकार रिपीट के करने कटिबद्ध है। पायलट ने कहा कि यहां से भाजपा के हराना है। पायलट ने कहा कि हर पीढ़ी का संगम लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अच्छे संकेत है। आगामी दिनों में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की कई सभाएं होंगी। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए और किसानों को परेशान किया। भाजपा को झुकना पड़ा। तीन काले कानून वापस लेने पड़े। भाजपा साढ़े चार साल कमरों में बैठी रही और अब यात्राएं निकाल रही है।
- 'आपके बीच युवा नेता है'
प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि आपके बीच युवा नेता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं एक शहीद की बेटी हूं शहीद की पोती हूं। मैं यह जानती हूं कि झुंझुनूं में कितने लोगों ने अपनी बेटी या बेटा देश को दिया है। मैं जानती हूं कि शहीदों के परिवार पर क्या गुजरती है। इससे पहले सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस में ही युवाओं का भविष्य है।

Editorial
Next Story
Related News
X
