✕
प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय : 22 जनवरी को नये बने राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला
By EditorialPublished on
अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) भी मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे होगा।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) भी मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे होगा।
रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को प्र.म. मोदी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी स्वीकार किया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी कहा कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा । जय सियाराम
महासचिव चंपत राय ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति दे दी है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में लगातार तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 5 लाख लोग शामिल हो सकते हैं।
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा था कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है. राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत जैसा है। भगवान राम आने ही वाले हैं। कुछ समय पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने कहा था 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा। हमारी ओर से पीएमओ को पत्र लिखा गया और इस पर जवाब भी आ गया है। अब यह तय हो चुका है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आएंगे, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही होगी। इस कार्यक्रम के लिए और भी लोगों को बुलाया गया है।
Next Story
Related News
X

