Pratahkal:A horrific Road Accident occurred in Sangli, one dead

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में शिवसेना के एक नेता की मौत हो गई है, जबकि लोग चार भी हुए हैं। घायलों में तीन लोग पार्टी के ही कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। ये हादसा मंगलवार सुबह दूध के टैंकर और एसयूवी की टक्कर के कारण हुआ है। एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, एसयूवी में सवार शिवसेना नेता मुंबई दशहरा रैली में हिस्सा लेने आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान रास्ते में एक टैंकर ने एसयूवी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ये हादसा कवथे महांकाल तहसील के शिरधोन गांव में हुआ है। पुलिस अधिकारी ने इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया, ‘यहां एक पुल के पास दूध के टैंकर ने पीछे से एसयूवी को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद टैंकर पलट गया।’ इस हादसे में शिवसेना के जिस नेता की मौत हुई है। इसके अलावा उनके तीन अन्य साथी हादसे में घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक है। हादसे में टैंकर चालक भी घायल हुआ है। वह पुलिस की हिरासत में है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Next Story