✕
43 पर लगी मुहर, अब तक कुल 76 नाम जारी
By EditorialPublished on
राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस (Congress) की इस दूसरी सूची में कुल 43 सीटों के लिए उ मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस (Congress) ने इससे पहले शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। जिसमें 33 उ मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस (Congress) की इस दूसरी सूची में कुल 43 सीटों के लिए उ मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस (Congress) ने इससे पहले शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। जिसमें 33 उ मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।
कांग्रेस (Congress) की दूसरी सूची में सांचौर से सुखराम विश्नोई को लगातार चौथी चार प्रत्याशी बनाया गया है। वह लगातार दो बार से जीत दर्ज कर चुके हैं। सांचौर से भाजपा ने देवजी पटेल को मैदान में उतारा है जिसको लेकर अब कांग्रेस (Congress) के सुखराम विश्नोई उन्हें टक्कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा जिले के माण्डल से कांग्रेस ने एक बार फिर गहलोत कैबिनेट में राजस्व मंत्री रामलाल जाट को मैदान में उतारा है। जाट माण्डल से साल 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके हैं। जबकि इससे पहले साल 2013 में रामलाल जाट आसिंद से चुनाव हार गये थे। कांग्रेस की लिस्ट में रामलाल जाट को शामिल करने के बाद अब उनकी टक्कर भाजपा के उदय लाल भड़ाना से होगी।
दूसरी लिस्ट में 15 मैत्रियों के नाम शामिल
राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) ने अपनी दूसरी लिस्ट में मौजूदा सरकार (Current Government) में उपस्तिथ 15 मंत्रियों को शामिल किया है। सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बानसूर से शकुंतला रावत, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, डीग कु हेर से विश्वेंद्र सिंह, लालसोट से परसादीलाल मीणा, बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, सांचौर से सुखराम विश्नोई, निबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, अंता से प्रमोद जैन भाया और मांडल से रामलाल जाट को टिकट दिया गया है।
इन 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल
राजस्थान कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में मौजूदा सरकार में उपस्तिथ 15 मंत्रियों को शामिल किया है। सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बानसूर से शकुंतला रावत, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, डीग कु हेर से विश्वेंद्र सिंह, लालसोट से परसादीलाल मीणा, बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, अंता से प्रमोद जैन भाया और मांडल से रामलाल जाट को टिकट दिया गया है।
इन 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल
1. सादुलशहर - जगदीश चंद्र जांगिड़
2. करणपुर - गुरमीत सिंह कुन्नर
3. सूरतगढ़ - डूंगरराम गेदर
4 हनुमानगढ़ - विनोद कुमार चौधरी
5. खाजूवाला - गोविंद राम मेघवाल
6. बीकानेर पश्चिम - बीडी कल्ला
7. नोखा - सुशीला डूडी
8. सरदारशहर अनिल शर्मा
9. झुंझुनूं - बृजेंद्र सिंह ओला
10. नवलगढ़ - डॉ. राजकुमार शर्मा
11. फतेहपुर - हाकम अली खान
12. नीमकाथाना - सुरेश मोदी
13. कोटपूतली - राजेंद्र यादव
14. दूदू बाबूलाल नागर
15. सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास
16. किशनपोल अमीन कागजी
17. आदर्शनगर रफीक खान
18. बस्सी लक्ष्मण मीणा
19. बानसूर शकुंतला रात
20. रामगढ़ - जुबेर खान
21. डीग-कु हेर - विश्वेंद्र सिंह
22. वैर - भजनलाल जाटव
23. राजखेड़ा - रोहित बोहरा
34. महुवा - ओमप्रकाश हुड़ला
25. दौसा - मुरारी लाल मीणा
26. लालसोट - परसादी लाल मीणा
27. खंडार - अशोक बैरवा
31. सोजत निरंजन आर्य
32. मारवाड़ जंक्शन खुशवीर सिंह जोजावर
33. बाड़मेर- मेवाराम जैन 34. सांचौर - सुखराम बिश्नोई
35. सिरोही- संयम लोढ़ा
36. खेरवाड़ा - दयाराम परमार
37. मावली- पुष्कर लाल डांगी
38. सलूंबर - रघुवीर सिंह मीणा
39. घाटोल - नानालाल निनामा
40. बांसवाड़ा - अर्जुन सिंह बामनिया
28. पुष्कर - नसीम अ तर इंसाफ
29. केकड़ी - डॉ. रघु शर्मा 30. नावां महेंद्र चौधरी
41 निंबाहेड़ा - उदयलाल आंजना
42. मांडल - रामलाल जाट
43. अंता - प्रमोद जैन भाया
पिछले चुनाव में कांग्रेस से बागी निर्दलीय भी शामिल
साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीतने वालों को इस बार टिकट दिए गए हैं। सिरोही से संयम लोढ़ा, दूदू से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह जोजावर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
सूची में खास क्या?
- गहलोत सरकार में मु य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत से टिकट दिया है। सोजत से 2013 में निरंजन आर्य की पत्नी संजीता आर्य भी चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, वे चुनाव हार गई थीं।
- पूर्व सांसद और सीडब्लूसी के अस्थाई सदस्य रह चुके रघुवीर मीणा को भी टिकट मिला
- निर्दलीय विधायक रहे लक्ष्मण मीणा को बस्सी से, बाबू लाल नागर को दूदू से, ओम प्रकाश हुडला को महुआ से टिकट मिला है
- सिरोही से संयम लोढ़ा भी निर्दलीय विधायक थे। इन्हें भी एक दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई थी। ये सभी गहलोत खेमे के लोग हैं।
- इस सूची में जो भी नाम हैं वह गहलोत समर्थकों के ही हैं। जिन निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है। उन्होंने पिछले चुनावों में सचिन पायलट के समर्थकों को हराया था। यानी इस सूची में पायलट के लोगों के टिकट काटे गए हैं।
- नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी को टिकट दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
