✕
ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोए थे धोनी, पंत, पंड्या
By EditorialPublished on
धर्मशाला (एजेंसी)। भारत (India) के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बताया कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप (2019 ODI World Cup) से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ी बच्चों की तरह रो रहे थे। एमएस धोनी (MS Dhoni), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की आंखों में आंसू थे। रविवार को वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान बांगड़ ने कमेंट्री के दौरान बताया- भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार दिल तोड़ देने वाली थी। 2019 वनडे वर्ल्ड क

x

धर्मशाला (एजेंसी)। भारत (India) के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बताया कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप (2019 ODI World Cup) से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ी बच्चों की तरह रो रहे थे। एमएस धोनी (MS Dhoni), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की आंखों में आंसू थे। रविवार को वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान बांगड़ ने कमेंट्री के दौरान बताया- भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार दिल तोड़ देने वाली थी। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था।
आज दोनों टीमें 4 साल के बाद एक बार फिर धर्मशाला के मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप में एक-दूसरा का सामना कर रही हैं। बांगड़ ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार की उम्मीद नहीं थी। टीम ने 2019 वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट क्रिकेट खेला। ग्रुप स्टेज में भारत ने 7 मैच जीते और इस तरह हारना टीम के लिए निराशाजनक था ।
2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत को 18 रन से हराया था : 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मैनचेस्टर के मैदान पर 18 रन से हराया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 239 बनाए। रॉस टेलर 75 रन के साथ टॉप स्कोरर थे। दूसरी पारी भारत 49.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गया था। भारत की ओर से एमएस धोनी ने 50 रन और रवींद्र जडेजा ने 77 रन बनाए, लेकिन टीम करीबी मुकाबला 18 रन से हार गई।
संजय बांगड़ 2019 वर्ल्ड कप में भारत के बैटिंग कोच थे : 2019 में संजर बांगड़ टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे। वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई ने उन्हें रिन्यू नहीं किया। इसके बाद फरवरी 2021 में बांगड़ को आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सलाहकार के रूप में नियुक्त किया।
9 नवंबर 2021 को बांगड़ आरसीबी के हेड कोच बन गए। इसके अलावा वह 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरला के बैटिंग कोच और 2014 में पंजाब किंग्स के सहायक कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।
- cricket world cup 2019 india vs. new zealand semi-final match cricket match highlights team india's performance new zealand victory sanjay bangar analysis ms dhoni's innings ravindra jadeja's contribution world cup upset cricket coach sanjay bangar heartbreaking loss indian cricket team cricket news sports analysis indian cricket performance 2019 cricket world cup semi-final cricket match results cricket tournament highlights cricket expert opinion team india's world cup journeycricket world cup 2019 semi-final

Editorial
Next Story
Related News
X
