✕
उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी भाजपा
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐलान किया है कि वह पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में हर विधानसभा क्षेत्र में उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ तेज आंदोलन करेगी। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने नागपुर (Nagpur) में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि महा विकास अघाडी के नेता उद्धव (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) युवाओं के अंदर सरकारी भर्तियों को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं।

x

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐलान किया है कि वह पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में हर विधानसभा क्षेत्र में उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ तेज आंदोलन करेगी। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने नागपुर (Nagpur) में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि महा विकास अघाडी के नेता उद्धव (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) युवाओं के अंदर सरकारी भर्तियों को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं।
- क्या है आरोप?
भाजपा ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे एवं शरद पवार युवाओं के अंदर एक भ्रम पैदा कर रही है कि राज्य में अब सभी सरकारी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। इसके बाद कोई भी परमानेंट भर्ती नहीं होगी और सारे रिजर्वेशन अलग कर दिए जाएंगे। भाजपा ने ऐलान किया कि इसी कारण वह इन नेताओं के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करने जा रही है।
- उद्धव ने किया था फैसला
भाजपा ने जानकारी दी है कि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती के लिए 9 टेंडर निकाले गए थे और इस तरह की भर्ती का फैसला महा विकास अघाडी (MVA) की सरकार में ही लिया गया था। बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे यदि आपने निर्णय लिया है तो बताइए कि अपने निर्णय लिया है, आप एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (Eknath Shinde and Devendra Fadnavis) को क्यों बदनाम कर रहे हैं। अपना पाप इन नेताओं के ऊपर क्यों फोड़ रहे हैं। बता दें कि राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस आदेश को रद्द करने की घोषणा की है।
- विपक्षी दलों ने दिया जवाब
भाजपा के आरोपों पर विपक्षी दलों की ओर से भी जवाब दिया गया है। विधानसभा के विपक्ष नेता विजय वेड्डेटीवार (Vijay Wadettiwar) ने कहा कि अगर ये फैसला महा विकास अघाडी के शासनकाल में लिया गया था तो सरकार बदलने के बाद इसे रद्द क्यों नहीं किया गया। जहां सरकार को पता था कि गलत हो रहा है तो इसे समय पर रद्द क्यों नहीं किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने भी यही बात दोहराई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
