✕
रीट परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाने वाले दलाल सरकारी अध्यापक व मूल परीक्षार्थी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । उदयपुर पुलिस (Udaipur Police) ने रीट भर्ती परीक्षा में मूल परीक्षार्थी (examinee) के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में पुलिस (Police) ने मूल अभ्यर्थी और दलाल सरकारी अध्यापक को गिरफ्तार किया है।

x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । उदयपुर पुलिस (Udaipur Police) ने रीट भर्ती परीक्षा में मूल परीक्षार्थी (examinee) के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में पुलिस (Police) ने मूल अभ्यर्थी और दलाल सरकारी अध्यापक को गिरफ्तार किया है।
मूल अभ्यर्थी ने पास करवाने के एवज में दलाल अध्यापक के माध्यम से डमी परीक्षार्थी को 8 लाख रूपए दिए थे। अब तक इस मामल में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित रीट 2022 परीक्षा में बैठे डमी परीक्षार्थी व दलालो के खिलाफ कार्यवाही के दौरान हिरणमगरी क्षेत्र में मूल अभ्यार्थियों की जगह असली अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यार्थी संजय पारगी के स्थान पर किशनराम को और एक अन्य अभ्यर्थी की जगह श्रवण कुमार को डमी परीक्षा देते गिरफ्तार किया था। इस पर मामला दर्ज कर एएसपी के नेतृत्व में थानाधिकारी हिरणमगरी दर्शन सिंह, एएसआई राजेश मेहता, कांस्टेबल आनंद सिंह, सुभाष चन्द, हितेन्द्र सिंह की टीम ने मूल परीक्षार्थी संजय पुत्र लालू पारगी निवासी बांसवारी फला काली मगरी सुल्तान जी का खेरवाड़ा झाडोल उदयपुर व राठोड़ों के सेमलिया के मिडिल स्कूल का दलाल सरकारी अध्यापक बंशीलाल पुत्र गणेश लाल अहारी निवासी आहारी फला वाडद थाना झाडोल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दलाल शिक्षक ने डमी अभ्यर्थी को पास करवाने के एवज में 8 लाख रूपए दिए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें 23 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए । रिमांड अवधि के दौरान इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। एएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि संजय पारगी की जगह कृष्णाराम विश्रोई को फर्जी परीक्षा देते गिरफ्तार किया था। इसको लाने-ले जाने के लिए श्रवण विश्नोई को जयपुर में कोचिंग सेंटर चलाने वाला मुख्य आरोपी सुरेश विश्रोई ने इन्हें भेजा था और उदयपुर में विजय पारगी ने इन्हें मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी।
संजय पारगी के स्थान पर दूसरी बार परीक्षा देने आया कृष्णाराम को उस समय गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि रिमांड पर लिए दोनों आरोपियों से गहनता से अनुसंधान किया जाएगा कि इन्होंने कब-कब व किन-किन स्थानों पर कहाँ-कहाँ फर्जी परीक्षाएं दी है और इस रैकेट में उनके साथ और कितने आरोपी लिप्त है। इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कोचिंग सेंटर संचालक है सुरेश
एएसपी ने बताया कि सुरेश विश्रोई जयपुर में कोचिंग सेंटर संचालक है और वह कोचिंग कर रहे लड़कों को प्रलोभन देकर मूल अभ्यार्थियों के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए भेजता था। कोटा, बांसवाड़ा, बूंदी, जयपुर सहित कई जिलों एवं अन्य स्थानों पर आयोजित परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवाई है।
दलाल अध्यापक वसूलता है असली परीक्षार्थियों से पैसा दलाल अध्यापक बंशीलाल अहारी जनजाति क्षेत्र के मूल परीक्षार्थियों को इसके लिए तैयार करता है कि उसकी जगह पर डमी अभ्यर्थी परीक्षा देगा, जिससे वह परीक्षा में पास हो जाएगा। असली परीक्षार्थी के तैयार होने पर अध्यापक कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश से सम्पर्क साधता और सुरेश फर्जी परीक्षार्थियों को भेजता था। अब तक जांच से यह भी पता चला कि दलाल ने टीएसपी छात्रों से वसूली गई राशि में से आठ लाख रूपये सुरेश विश्रोई को अलग-अलग दिनों में बैंक के जरिये ट्रांसफर किए। बैंक खाते की डिटेल से इसका खुलासा हुआ।
कई बार डमी अभ्यर्थी बन चुका है किशनाराम
अभियुक्त किशनाराम द्वारा संजय पारगी के अलावा दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर भी सुरेश विश्रोई के कहने पर डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देने आता था। किशनाराम पारगी ने अब तक रिट-2021 में संजय पारगी के स्थान पर परीक्षा दी, इसके अलावा रिट लेवल-2023 में भी संजय पारगी के स्थान पर परीक्षा दी। पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में विजय पाटीदार के स्थान पर परीक्षा देना शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में विजय पाटीदार के स्थान पर लेब अस्स्टेिंट में अरुण परमार के स्थान पर सीइटी में अरुण परमार के स्थान पर, कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा में अजीत पाटीदार के स्थान पर दे चुका है।
महिला मित्र भी बनती है डमी अभ्यर्थी
इस मामले में आरोपी किशनाराम की महिला मित्र सुश्री सरला विश्रोई के द्वारा भी इन्होंने महिला अभ्यार्थियों की परीक्षाएं दिलवाई। बीएसटीसी जनवरी 2023 में उर्मिला कुमारी के स्थान पर, प्री-बीएड 2022 में जशोदा सागीया, शारीरिक शिक्षा परीक्षा 2022 में लोगी देवी के स्थान पर परीक्षा देना सामने आया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
