bjp
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में भाजपा (bjp) उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के घर पर पार्टी नेताओं की राजस्थान कोर कमेटी के नेताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) भी शामिल हुए। शनिवार तक भाजपा सूची आने की उम्मीद है। दूसरी लिस्ट में भी पार्टी केंद्रीय मंत्री समेत 3 सांसदों को मैदान में उतार सकती है।
इससे पहले गुरूवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना (telangana) की लिस्ट पर तेलंगाना कोर कमेटी के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की थी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
(prahlad joshi)
के घर पर भी देर रात तक राजस्थान के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसी पर मुहर लगाने और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री शाह ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के नेताओं के साथ चर्चा की।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 नाम हो सकते हैं। इन नामों पर लगभग सहमति बन चुकी हैं। इस लिस्ट में भी भाजपा नए चेहरों को मौका दे भी भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है। लिस्ट में मौजूद विधायकों में से करीब 45 विधायकों को फिर से विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) का टिकट मिल सकता है। राज्य 200 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें ऐसी है, जिसे भाजपा ने डी श्रेणी में रखा हैं। इनमें से 11 सीटों पर भाजपा पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष 8 सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इन सीटों पर भाजपा नया चेहरा उतार सकती है, क्योंकि जिन 11 सीटों पर भाजपा ने पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए थे। उनमें से अधिकतर को भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है। दूसरी सूची में कई दिग्गज नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। खासतौर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) व उनके समर्थक नेताओं का। टिकट को लेकर कई दिग्गज नेताओं प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता दूसरी सूची से पहले बागी तेवर दिखा रहे हैं। पहली सूची में शामिल कई प्रत्याशियों का विरोध देखने को मिल रहा है।
Next Story