Pratahkal:Rape of a girl on the pretext of marriage
मुंबई । शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात करा लेने का दबाव बनाने लगा। मामले में नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंब्रा के रहने वाले 35 वर्षीय आरोपी ने पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का पिता होने की बात छिपाई। प्राथमिकी का हवाला देते हुए एपीएमसी थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई के भांडुप इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला और आरोपी सितंबर 2022 में कॉन्टैक्ट में आए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने गर्भपात के लिए उस पर दबाव बनाया और कहा कि शादी से पहले गर्भवती होने पर उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा।आरोपी ने युवती से 2.5 लाख रुपये भी लिए। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़िता को बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दुष्कर्म करने, महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story