Rajasthan Youth Programs
जयपुर (कासं ) । नेहरु युवा केंद्र संगठन (Nehru Youth Center Organization) राजस्थान (Rajasthan) द्वारा आज दिनांक 20 अक्टूबर तक कुल 256 ब्लॉकों में मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम किये गए हैं। नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सीसोदिया ने बताया कि नेहरु युवा केंद्र संगठन राजस्थान द्वारा मेरी माटी मेरा देश के दुसरे चरण के अभियान में ग्राम स्तर पर 01 से 30 सितंबर तक 45123 कलश यात्राएं निकाल कर 316696 लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी और 4321 शहीद परिवारों का सम्मान भी किया गया। राज्य निदेशक ने बताया कि 9 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर के राजस्थान में कुल 105 कार्यक्रम किये जा चुके थे, इसके बाद आचार सहिता लगने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुमति तक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था । फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नई दिल्ली से दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को ब्लॉक स्तर एवं राज्य स्तर कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त होने के बाद पुन शेष ब्लॉक में भी कार्यक्रम किये जा रहे है । उन्होने जानकारी देकर बताया कि 25 अक्टूबर तक राजस्थान के 353 ब्लोकों में कार्यक्रम करके नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक कलश लेकर 29 अक्टूबर को राज्यस्तर जयपुर में लायेगे। राज्य निदेशक ने कहा कि राज्य स्तर का कार्यक्रम 29 अक्टूबर को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य के तहत किया जायेगा इस राज्य स्तर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी नोडल एजेंसीज भारतीय डाक विभाग को दी गई है । इस कार्यक्रम में 353 ब्लॉक से नेहरू युवा केंद्र के 654 चयनित युवा भाग लेगें। राजभवन में युवाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई जाएगी इसके बाद अमृत कलश यात्रा को राज्यपाल महोदय संबोधित करेगें एवं उन्हें दिल्ली के लिए रवाना करेगें। 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । इस उपलक्ष्य में दिल्ली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । देश के प्रत्ये ब्लॉक से मिट्टी के 8500 से ज्यादा कलश दिल्ली पहुचाएं जायगे । इस मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
Next Story