✕
चारे की घटिया क्वालिटी से आयुक्त नाराज, ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
By EditorialPublished on
उदयपुर। नगर निगम (Municipal council) की चौकड़िया गांव (Chaukadiya village) में निर्माणाधीन नंदीशाला (Nandishala under construction) में व्यवस्थाओं को देखकर आयुक्त खासे नाराज नजर (angry look) आए। यहां पर रखे जाने वाले नंदियों के खाने के लिए चारे की क्वालिटी भी घटिया थी, जिस पर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को चारा सप्लाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट करने के आदेश जारी किए ।

x
उदयपुर। नगर निगम (Municipal council) की चौकड़िया गांव (Chaukadiya village) में निर्माणाधीन नंदीशाला (Nandishala under construction) में व्यवस्थाओं को देखकर आयुक्त खासे नाराज नजर (angry look) आए। यहां पर रखे जाने वाले नंदियों के खाने के लिए चारे की क्वालिटी भी घटिया थी, जिस पर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को चारा सप्लाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट करने के आदेश जारी किए ।
नगर नगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने निगम द्वारा संचालित नंदी शाला का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए वहां पर पहुँचे ।
नंदीशाला में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों एवं अन्य स्थानों से गौवंश पड़कर छोड़ा जाता है, जिसका नगर निगम आयुक्त मालावत सायंकाल आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां निगम द्वारा गौवंश को रखने के लिए पूरी तरह समुचित व्यवस्था कर रखी है। आयुक्त ने 2 टीन शेड में जाकर वहां गोवंश के पानी पीने के लिए निर्मित कुंडियो का निरीक्षण किया। साथ ही सूखा चारा एवं हरा चारा रखने के स्थान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा भेजा गया सूखा चारा गुणवत्तापूर्ण नहीं था, इसको लेकर आयुक्त ने वहां कार्यरत कर्मचारियों को फटकार लगाई एवं वहां पर मौजूद सहायक अभियंता प्रवीण बंसल एवं आदित्य आमेटा को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करने के आदेश दिए। आयुक्त ने सख्ती से कहा कि अब से यदि गुणवत्ता पूर्ण चार प्राप्त नहीं हो तो ठेकेदार की धरोहर राशि को जब्त कर उसको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए।
कंटीली झाड़ियों को हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत को कंटीली झाड़ियां दिखाई देने पर आयुक्त इन झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। गौवंश द्वारा कई बार इन झाडियो को खां लिया जाता है, जिससे वह विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं इसलिए इन झाड़ियों को तुरंत हटाने के निर्देश जारी किए।
नंदी शाला में बढ़ाई जाएगी श्रमिकों की संख्या
निगम आयुक्त मालावत को निरीक्षण के दौरान पता चला कि वर्तमान में यहां पर 167 गौवंश रखे हुए हैं। और चार श्रमिक उनके देखरेख के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन व्यवस्था को और अधिक सुचारु करने के लिए आयुक्त ने अतिरिक्त पांच श्रमिक और लगाने के निर्देश दिए, जिससे वहां पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो।
लोहे के एंगल हुए चोरी
नगर निगम अधिकारी प्रवीण बंसल एवं आदित्य आमेटा ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त मालावत को बताया कि कुछ समय पूर्व निगम द्वारा करवाई गई तार की फेंसिंग से अज्ञात चोरों द्वारा 7 एंगल चोरी कर दिए है, जिसकी एफआईआर नाई थाने में दर्ज करवाई गई है।
संपर्क सड़क को किया जाएगा दुरूस्त
नगर निगम आयुक्त ने मुख्य मार्ग से नंदी शाला तक संपर्क सड़क खराब होने के कारण हो रही अव्यवस्था को लेकर जल्द ही संपर्क सड़क को दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। अब जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कार्य संपर्क सड़क को किया जाएगा दुरूस्त शुरू करवाया जाएगा, ताकी वर्षा काल में किसी प्रकार नगर निगम आयुक्त ने मुख्य मार्ग से नंदी शाला तक की कोई दिक्कत नहीं रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
