Nagar Nigam Mela Expenditure
(प्रातःकाल संवाददाता) उदयपुर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा आयोजित किया जाने वाला दशहरा - दीपावली (Dussehra - Diwali) मेले में नगर निगम द्वारा कलाकारों पर 45 लाख रूपए खर्च करने का बजट रखा गया है। इसमें प्रत्येक दिन बुलाए जाने वाले कलाकारों (artists) की दरें भी निर्धारित कर दी है, लेकिन इस बार का यह मेला आचार संहिता के चलते अधिकारियों द्वारा आयोजित करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में दशहरा - दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है।
इस मेले को निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के 15 दिवसीय इस मेले में 7 दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 7 दिवसीय इस सांस्कृतिक संध्या में शुरूआत के दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को दिया गया है, जिसमें प्रथम दो दिन उदयपुर शहर की स्थानीय प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देगी।
इसके साथ ही शेष 5 दिनों की सांस्कृतिक संध्या के लिए निगम ने 45 लाख रूपए का बजट रखा है। जिसमें सिंगर नाईट पर 12 लाख रूपए, भजन या गजल नाईट पर 8 लाख रूपए, लाफ्टर नाईट पर 10 लाख रूपए, डांस नाईट पर 10 लाख रूपए और कवि सम्मेलन पर 5 लाख रूपए का बजट रखा गया है। इसका टेण्डर भी निगम ने निकाल दिया है, जिसके शीघ्र ही खुलने पर यह तय किया जाएगा कि आखिरकार इस बजट में कौन-कौन कलाकार आ रहे है।
अधिकारियों के हाथों में है इस बार का मेला
आचार संहिता के चलते इस बार का नगर निगम के दशहरा - दीपावली मेले की कमान पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के हाथों में ना होकर अधिकारियों के हाथ में रहेगी। अधिकारियों द्वारा इस मेले की तैयारियां वृहद स्तर पर की जा रही हैं। मेले में जनप्रतिनिधि आएंगे पर वेस्टेज ना आकर आमजनता के बीच में बैठ सकते है।
Next Story