Jodhpur Fire Incident
जोधपुर (कासं ) । एक 30 साल का बिजनेसमैन नाबालिग (Businessman Minor) से बातचीत करना चाहता था। लेकिन, जब उसने मना कर दिया तो उसके घर पहुंच गया और घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद डरी सहमी नाबालिग परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया ।
घटना जोधपुर शहर (Jodhpur City) के माता का थान थाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। मकान मालिक ने बताया कि नाबालिग उनके यहां किराया पर रूम लेकर रहती थी। रात करीब डेढ़ बजे कैलाश लखारा (30) घर में आया और बात करने की जिद करने लगा। इस पर नाबालिग ने जब मना कर दिया तो उसने पेट्रोल छिड़क घर में आग लगा दी।
इस पर परिवार के दूसरे लोग भी डर गए । आग बढ़ने वाली थी कि इससे पहले ही घरवालों ने पानी छिड़क आग पर काबू पा लिया। इस दौरान घर के आंगन में खड़ी बाइक और स्कूटी आग की चपेट में आने से बच गई।
शादीशुदा है बिजनेसमैन
रिपोर्ट में बताया कि कैलाश लखारा शादीशुदा है और मंडी में दुकान है। मकान मालिक के बेटे का दोस्त होने की वजह से घर में आना-जाना था । ऐसे में किराया पर रहने वाली नाबालिग से भी दोस्ती हो गई । और, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी । लेकिन, कुछ समय से उसने बात करना बंद कर दिया तो कैलाश घर आ गया और यहां पेट्रोल छिड़क आग लगा दी ।
Editorial

Editorial

Next Story