✕
12 हजार लीटर वॉश व भट्टियां नष्ट, 13 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता)। जिला पुलिस (district police) ने अवैध शराब (illicit liquor) निर्माण व परिवहन के खिलाफ (campaign) मुहिम चला पुलिस की 20 टीमें बनाकर करीब 150 पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश और धरपकड़ की सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अवैध शराब के 14 प्रकरण विभिन्न थानों पर दर्ज किए गए हैं। दबिश एवं धरपकड़ की कार्रवाई में पुलिस टीमों ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 12 हजार लीटर वाश सहित कई भट्ठियों को भी नष्ट किया ।

x
चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता)। जिला पुलिस (district police) ने अवैध शराब (illicit liquor) निर्माण व परिवहन के खिलाफ (campaign) मुहिम चला पुलिस की 20 टीमें बनाकर करीब 150 पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश और धरपकड़ की सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अवैध शराब के 14 प्रकरण विभिन्न थानों पर दर्ज किए गए हैं। दबिश एवं धरपकड़ की कार्रवाई में पुलिस टीमों ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 12 हजार लीटर वाश सहित कई भट्ठियों को भी नष्ट किया । कार्यवाही में 112 लीटर अवैध हथकढ़ शराब, 48 पव्वे देशी शराब व 12 बोतल बीयर को जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अवैध शराब व मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करने के तहत जिले के समस्त वृत्ताधिकारी को अवैध शराब निर्माण व परिवहन पर अधिकाधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, सभी वृत्ताधिकारी ने अपने थानाधिकारी व पुलिस जाब्ते के साथ मुहिम चलाकर गुरुवार को लगभग 20 टीमों ने अभियान में भाग लेकर अवैध शराब निर्माण के स्थलों पर दबिश व धरपकड़ की कार्रवाई की। डीएसपी चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में दमदमा में नदी के किनारे व लक्ष्मीपुरा गांव में दबिश देकर 1200 लीटर वाश नष्ट किया व 9 लीटर अवैध शराब को जप्त कर दो प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी चित्तौड़
ग्रामीण ने अपने क्षेत्र के बिजयपुर थाने के देव डूंगरी, दूधितलाई व चंदेरिया के घोसुण्डा, चौहानो का कंथारिया गांव में पुलिस की टीम में 25 पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर 40 लीटर हथकढ़ शराब जब्त शराब निर्माण की पांच भट्टियां व 1700 लीटर वाश नष्ट कर तीन प्रकरणों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कपासन की पुलिस टीम ने कपासन क्षेत्र के मेवदा कॉलोनी में 30 पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर 10 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, 2000 लीटर वाश को नष्ट कर एक प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गंगरार ने उनके क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में 11 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, 300 लीटर वाश नष्ट कर आबकारी एक्ट के एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी निम्बाहेड़ा ने उनके क्षेत्र के तीनों थानों में दबिश देकर 26 कार्टून अंग्रेजी शराब, 10 लीटर हथकढ़ शराब, 12 बोतल बियर व 48 पव्वे देशी शराब जप्त की है। तीनो थानों में कुल तीन प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। डीएसपी रावतभाटा के क्षेत्र में गांवों में पुलिस ने दबिश देकर 32 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, 4700 लीटर वाश को नष्ट किया है। जिन्होंने 4 प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी भदेसर क्षेत्र की पुलिस ने भिलगट्टी, मानजी का गुढ़ा व भालुण्डी गांव में दबिश के दौरान शराब बनाने की तीन भट्टियों को नष्ट किया है। बेगूं डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए चेचीं, पिपलिखेड़ा व मोतीपुरा में दबिश देकर 2 हजार लीटर वाश को नष्ट किया है।
पांच लीटर देशी महुआ की शराब के साथ एक गिरफ्तार
कपासन । पांच लीटर देशी महुआ की शराब कब्जे में रख परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने मय पुलिस जाप्ता गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान कपासन थान मेवदा कॉलोनी निवासी नारायण कंजर पुत्र खुमाणिया के कब्जे से पांच लीटर देशी महुआ की शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष यादव के जिम्मे किया है।
30 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार
टायर के टुकड़ों की आड़ में ले जा रहे थे गुजरात
डूंगरपुर (प्रात: काल संवाददाता) । बिछीवाडा थाना पुलिस ने एक ट्रक से 30 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब को तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। टायर के टुकडों की ओड में शराब की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिछीवाडा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही बरती जा रही है। इसी के तहत मुखबीर से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक में अवैध शराब भरकर गुजरात तस्करी हेतु जा रही है। जिस पर पुलिस ने राजस्थान - गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेने प्रारंभ किया। इस बीच मुखबीर ने बताये अनुसार एक पंजाब नम्बर का ट्रक आते हुए दिखाई दिया। ट्रक को रूकवाकर डाईवर से पूछताछ की तो ट्रक डाईवर ने टॉयर के टुकडे होना बताया। जब पुलिस को शक होने पर टायर हटाकर तलाशी ली तो नीचे की ओर शराब की पेटिया भरी हुई पाई गई। शराब को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका। जिस पर पुलिस ने शराब से भरी ट्रक को थाने ले जाया गया जहां ट्रक में करबी 425 कार्टन अवैध शराब पाई गई।
पुलिस ने इसे बरामद कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 30 लाख रूपया की होना बताई जा रही है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में धर्मेन्द्रसिह पुत्र परगटसिंह निवासी कालावाली जिला सिरसा हरियाणा और साहिल उर्फ गोलू पुत्र जीतसिह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शराब तस्करों ने उक्त शराब गुजरात ले जाना बताया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
