PRIYANKA GANDHI
जयपुर/ दौसा ( कार्यालय संवाददाता) : राजस्थान (rajasthan) में चुनाव को लेकर कांग्रेस (congress) में उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कब तक पहली लिस्ट जारी होगी। इधर, 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) एक बार फिर राजस्थान पहुंच रही हैं। वो दौसा जिले के सिकराय में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी की इस सभा को लेकर कांग्रेस पार्टी (congress party) में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रियंका गांधी इस सभा के माध्यम से ईआरसीपी मुद्दे को लेकर 13 जिलों को साधने की बड़ी कोशिश करेंगी। साथ ही प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों को भी बड़ा संकेत दे सकती हैं।
क्या प्रियंका गांधी देंगी बड़ा संदेश !
दौसा में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर सियासत में तरह-तरह की चर्चाएं हैं टिकटों के प्रियंका की सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं वितरण के बीच प्रियंका की इस सभा का प्रमुख मुद्दा ईआरसीपी परियोजना है। इसे कांग्रेस चुनावी मुद्दा बना रही है। प्रियंका गांधी इस सभा से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को टारगेट बनाएगी। इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी इस चुनावी सभा में कोई बड़ा संकेत दे सकती हैं। इसका संकेत कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी बात में दिया है।
पायलट के गढ़ टॉक के बाद फिर दौसा में प्रियंका
सचिन पायलट (sachin pilot) प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। प्रियंका ने समय-समय पर संकट के समय पायलट का साथ दिया है। इसका उदाहरण पिछले साल हुए सियासी संकट के दौरान देखने को मिला। तब प्रियंका ने पायलट का पक्ष लिया। हाल ही प्रियंका ने अपने चुनावी कैम्पेन का आगाज भी सचिन पायलट के गढ़ टोंक विधानसभा क्षेत्र से किया। अब प्रियंका दौसा के सांसद रह चुके सचिन पायलट के पुराने क्षेत्र से एक बार फिर जनसभा करने वाली हैं। इसको लेकर राजनीतिक जानकार इस समीकरण को समझने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दौसा की सभा में प्रियंका गांधी सचिन पायलट को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकती हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में रात्रि विश्राम किया था दौसा में
दौसा (Dausa) को प्रियंका गांधी की चुनावी सभा के लिए चुनने के पीछे ईआरसीपी का मुद्दा माना जा रहा है। यहां से प्रियंका गांधी पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को ईआरसीपी परियोजना को लेकर साधने की कोशिश करेंगी। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान यात्रा का विश्राम दौसा में हुआ। इसके बाद से ही इस स्थान को प्रियंका गांधी की सभा के लिए चुना गया है। इस सभा में 1 लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story