✕
लाखों की गोल्ड जूलरी का गबन, आरोपी कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
गोल्ड जूलरी (Gold Jewellery) बनाने के लिये दिये गये सवा नौ लाख रुपये के गोल्ड का गबन कर एक कारोबारी से ठगी का मामला जवेरी बाजार में सामने आया है। एलटी मार्ग पुलिस ने कृष्णपदा हीरालाल दोलाई नामक कारीगर के विरुद्ध ठगी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भाइंदर में रहनेवाले असीत शीतल मैती का जवेरी बाजार में गोल्ड जूलरी निर्माण का कारखाना है।

मुंबई । गोल्ड जूलरी (Gold Jewellery) बनाने के लिये दिये गये सवा नौ लाख रुपये के गोल्ड का गबन कर एक कारोबारी से ठगी का मामला जवेरी बाजार में सामने आया है। एलटी मार्ग पुलिस ने कृष्णपदा हीरालाल दोलाई नामक कारीगर के विरुद्ध ठगी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भाइंदर में रहनेवाले असीत शीतल मैती का जवेरी बाजार में गोल्ड जूलरी निर्माण का कारखाना है। मैती जूलरी कारोबारियों से गोल्ड लेकर उन्हें गोल्ड जूलरी बनाकर देते हैं। पांच साल पहले उनके एक रिश्तेदार कृष्णपद को उनके पास नौकरी के लिये लेकर आया था। कृष्णपदा तभी से मैती के यहां बतौर कारीगर काम कर रहा था। नवंबर 2022 में कृष्णपदा ने मैती से अपना कारोबार शुरु करने की बात बताते हुये मदद की मांग की थी। इस पर मैती ने अपने कारखाने से कृष्णपद को निजी तौर पर अपना काम करने की इजाजत दे दी थी। इसी दौरान उन्होंने कृष्णपद को सवा नौ लाख रुपये का गोल्ड स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिया था।
Next Story
Related News
X



