Political Scandal

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भाजपा (BJP) की पहली लिस्ट (First list) जारी होने के बाद से प्रत्याशियों (Candidates) को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है । अब फतेहपुर सीट पर भाजपा (BJP) से टिकट मांग रहे आनंद हुड्डा ने टिकट के बदले पैसे लेने का दावा किया है।
आनंद हुड्डा चौधरी पर भाजपा नेता व भरतपुर के सह प्रभारी सोमकांत शर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के नाम पर करीब 50 लाख लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज चौधरी ने भाजपा नेता सोमकांत शर्मा को देने के लिए 30 लाख नकद और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के लिए एक स्कॉर्पियो गाड़ी बुक कराने के लिए 15 लाख लिए।
टिकट मिलने पर 2 करोड़ की हुई थी
आनंद हुड्डा का कहना है कि 7-8 महीने पहले राज चौधरी को फतेहपुर सीट पर विस्तारक लगाया गया था। राज चौधरी ने ही मुझसे आगे बढ़कर संपर्क किया। फिर उन्होंने सांसद रामचरण बोहरा की अनुपस्थिति में उनके जयपुर आवास पर मुझसे मीटिंग की।
इस मीटिंग के बाद मुझे उन पर विश्वास हो गया और मैंने फतेहपुर से टिकट मांगा तो कहा- टिकट मिल जाएगा। लेकिन, यह भी कहा कि इसके बदले सर्वे और अन्य खर्चों के लिए पैसे देने होंगे। वहीं टिकट मिलने के बाद 2 करोड़ रूपए तैयार रखना । इस दौरान राज चौधरी ने कहा कि सोमकांत के घर का काम चल रहा है और इसके लिए सोमकांत शर्मा के नाम पर 30 लाख कैश ले लिए ।
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को गाड़ी देने के लिए जयपुर के एस मोटर्स में 30 अप्रैल को गाड़ी बुक कराई। इसका करीब 15 लाख का डाउन पेमेंट भी मैंने किया। इस दौरान राज चौधरी ने अपने फोन से मेरी बात सोमकांत शर्मा से कराई। उन्होंने मुझसे कहा कि जैसा राज कह रहा है वैसा कर दो। इसके अलावा जब राज चौधरी फतेहपुर सीट पर विस्तारक रहा तो उसने गाड़ी किराए पर ली थी। उसका करीब 2 लाख 70 हजार किराया और डीजल का पैसा भी मुझसे लिया ।


Next Story