Pratahkal:Terapanth:Thane:Power of Sub Conscious Mind Workshop organized
मुंबई । ठाणे (Thane) सिटी तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) द्वारा द पावर ऑफ सब कॉन्शियस माइंड कार्यशाला का आयोजन किया गया। उषा श्रीश्रीमाल के नमस्कार महामंत्र से शुरुआत हुई। ठाणे सिटी मंत्री सीमा सांखला ने स्वागत किया। मुख्य वक्ता डा.सरोज निष्ठा थीं। उन्होंने बताया कि 90% से भी ज्यादा कार्य हमारे अवचेतन द्वारा किए जाते हैं। यह हमारे सोने के समय भी जागता है। उन्होंने नेगेटिव विचारों से छुटकारा पाने के सरल उपाय बताए। द्वितीय चरण में दिव्या सांखला ने तीर्थंकर व म्यूजिकल चेयर गेम खिलाये। प्रथम हेमा कटारिया, द्वितीय प्रिया श्रीश्रीमाल और तृतीय प्रिया रांका रहे।संचालन रश्मी कोठारी ने व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष संगीता चंडालिया ने किया। वीणा सेठिया, मीनाक्षी पगारिया, जयनी श्रीश्रीमाल, कांता पुनमिया, पुष्पा श्रीश्रीमाल, सुमन नवलखा आदि की उपस्थिति रही।

Editorial

Editorial

Next Story