modi
चित्तौड़गढ़/मंडफिया ( प्रासं ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra modi) सोमवार को राजस्थान (rajasthan) को 7000 करोड़ से अधिक की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण (inauguration) करेंगे। चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) के सांवलियाजी (मंडफिया) में प्र.म. मोदी की सभा भी होगी जिसमें विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। 7 दिन में प्रधानमंत्री का राजस्थान (rajasthan) में यह दूसरा + दौरा है। इससे पहले 25 सितंबर को परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) के समापन कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे व वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 10.40 बजे तक सांवलियाजी पहुंचने का कार्यक्रम है। हेलीकॉप्टर ने 4-5 राउंड कर मेला ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपेड पर लैडिंग, टेकऑफ का पूर्वाभ्यास भी किया। मोदी का सांवलियाजी प्रवास 2 से ढाई घंटे का रहने की संभावना है। सोमवार को प्र.म. मोदी 512 करोड़ की 56 किलोमीटर लंबी चित्तौड़गढ़- नीमच रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का लोकार्पण, 140 करोड़ की लागत से 155 किलोमीटर लंबाई की कोटा - चित्तौड़गढ़ रेल लाइन के विद्युतीकरण का लोकार्पण करेंगे।
नाथद्वारा में स्वदेश दर्शन योजना के तहत 24 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए पर्यटक व्याख्या एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा अन्य पर्यटन सुविधाओं का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 149 करोड़ रुपए की 120 टीएमटीपीए क्षमता की आबू रोड में एचपीसीएल के एलपीजी प्लांट का भी लोकार्पण भी होगा। करीब 34 करोड़ की लागत से तैयार 2400 मीट्रिक टन एलपीजी माउंडेड स्टोरेज से जुड़ी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अजमेर बॉटलिंग प्लांट में अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकास प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण करेंगे। करीब 4500 करोड़ रुपए की 900 किलोमीटर लंबी मेहसाणा- भटिंडा गैस पाइपलाइन परियोजना के पाली हनुमानगढ़ खंड का भी लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में 1487 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 49 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा-झालावाड़-तीन धार खंड पर निर्मित फोरलेन मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे। 128 करोड़ रुपए की लागत से 36705 वर्ग किलोमीटर में तैयार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कोटा के स्थाई कैंपस का लोकार्पण, 46 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना सवाई माधोपुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 टू-ई के किमी. 76 पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष मिटू लाल जाट, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत, अजमेर उपमहापौर नीरज जैन, सुधीर जैन, मनोज पारीक आदि ने जायजा लेकर प्रशासन से समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दिखेगी नारी शक्ति वंदन की झलक
सांवलियाजी में पांच डोम बनाए गए हैं। भाजपा (bjp) जयपुर (jaipur) की तर्ज पर बड़ी सभा के साथ नारी शक्ति (Woman power) वंदन की झलक दिखाने की तैयारी में जुटी रही । जिले के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम सांवलियाजी में ही कैंप कर व्यवस्था में जुटी है। 6 जिलों की 26 विस से कार्यकर्ता, लोगों को लाने के लिए करीब 2 हजार बसें लगाई गई हैं। मंच के सामने मुख्य डोम महिलाओं व युवा मोर्चा को लगाया जा रहा है ताकि नारी शक्ति वंदन व युवा व नवमतदाता फोकस में रहें। 15 हजार महिलाएं एक जैसी साड़ी पहने होंगी। प्र.म. मोदी जिस ओपन जिप्सी से सभा पांडाल में प्रवेश कर मंच पर पहुंचेंगे, वो सावलियाजी पहुंच गई है। 101 महिलाएं पुष्पवर्षा करते चलेंगी। रेफरल अस्पताल बाइपास पार्किंग मैदान स्थित सभा स्थल पर 5 डोम बने हैं। मोदी रिमोट से पट्टिकाओं का अनावरण और प्रदर्शनी अवलोकन के बाद सभा पांडाल में चले जाएंगे।
Next Story