✕
3 केंद्रीय मंत्रियों ने एयरपोर्ट- रेलवे स्टेशन पर लगाई झाड़ू
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में स्वच्छता पखवाड़े (Cleanliness Fortnight) के तहत रविवार को जोधपुर शहर में तीन केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थान पर झाडू लगाई। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और उद्यान को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। हालांकि इस के दौरान कई भाजपा (BJP) के नेता सिर्फ फोटो सेशन करवाते ही नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आव्हान पर देशभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत एक घण्टे तक सफ़ाई अभियान चलाया गया। जोधपुर प्रवास के दौरान रेलवे परिवार के सदस्यों कार्यकर्

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में स्वच्छता पखवाड़े (Cleanliness Fortnight) के तहत रविवार को जोधपुर शहर में तीन केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थान पर झाडू लगाई। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और उद्यान को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। हालांकि इस के दौरान कई भाजपा (BJP) के नेता सिर्फ फोटो सेशन करवाते ही नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आव्हान पर देशभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत एक घण्टे तक सफ़ाई अभियान चलाया गया। जोधपुर प्रवास के दौरान रेलवे परिवार के सदस्यों कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सफाई कार्य में भागीदारी निभाकर स्वच्छता ही सेवा के संकल्प दोहराया ।
देश में एक घंटे श्रमदान किया गया। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत (Union Minister Shekhawat) ने यहां पर राइका बाग रेलवे स्टेशन पर सफाई कार्य किया। सफाई रखने के लिए आमजन को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान रेलवे के डीआरएम पंकज कुमार सिंह सहित और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
पावटा पार्क में भी सफाई अभियान
पावटा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भी नगर निगम उत्तर के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और एयरपोर्ट कर्मियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही स्वच्छता अभियान में प्रतीकात्मक रूप से भागीदारी निभाई ।
कई नेता आए सिर्फ फोटो खिंचवाने
केंद्रीय मंत्री ने जहां झाडू चलाया तो वही उनके साथ है अन्य भाजपा नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने में ही मशगूल रहे। कई नेताओं ने दो-दो मिनट के लिए झाडू पकड़ कर केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो और वीडियो बनाने जितनी जागरूकता दिखाई।
पहले से ही सफाई के ठेके
स्वच्छता पखवाड़े में राईकाबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट परिसर में जहां सफाई अभियान चलाया गया वहां पहले से ही सफाई के ठेके दिए हुए हैं। ऐसे में इस कैंपेन पर भी सवाल खड़े होते हैं।
संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक
तीनों केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को प्रस्तावित जोधपुर दौरे को लेकर तैयारियां की समीक्षा की । उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ वहां की व्यवस्थाओं को जांचा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कुछ प्रमुख नेताओं के साथ लाल सागर स्थित स्कूल में बैठक भी की ।- swachhata pakhwada jodhpur central ministers cleanliness campaign swachh bharat abhiyan airports railway station public awareness sustaining cleanliness civic responsibility raising awareness clean india initiative government officials bjp leaders photo session review meeting national volunteer organization lal sagar school rajasthan public places cleanup cleanliness drive civic participation jodhpur rajasthan jodhpur city jodhpur india Jodhpur Swachhata Abhiyan Union Minister Shekhawat

Editorial
Next Story
Related News
X
